एक्सप्लोरर

शरीर में आयरन की कमी? इन जूस और फूड का करें इस्तेमाल, नहीं होगी एनीमिया की बीमारी

एनीमिया बीमारी के होने पर शरीर में आयरन की कमी होने होने लगती है. इसकी वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है.

अगर आप दिनभर थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं और सांस लेने में परेशानी होती है या सिर दर्द, बेहोशी, सीने में दर्द और दिल की धड़कन बढ़ जाने जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है. आयरन एक मिनरल है, जो ब्लड में ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन के लिए जरूरी प्रोटीन हीमोग्लोबिन के फंक्शन के लिए इंपॉर्टेंट है. ये शरीर के कई अन्य कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आयरन की कमी को आमतौर पर एनीमिया समझा जाता है. 

एनीमिया बीमारी के होने पर शरीर में आयरन की कमी होने होने लगती है. इसकी वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है और लो एनर्जी लेवल, थकान, खराब इम्यून सिस्टम जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं. आयरन कई फूड आइटम्स में पाया जाता है, जिन्हें अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल किया जा सकता है. मांस, टोफू, मछली, पालक, मटर, चुकंदर आदि जैसे फूड आइटम्स में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इनसे बनने वाली स्मूदी, शेक, जूस या कोई और ड्रिंक आपके शरीर में आयरन के लेवल को बढ़ाने का काम करती है.

शरीर में आयरन की कमी कैसे करें दूर?

1. चुकंदर का जूस: चुकंदर के जूस को पीने से शरीर में आयरन की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. इसको पीने से खून की मात्रा भी बढ़ती है. इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई में भी सुधार होता है.

2. पालक शेक: पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये हो सकता है कि आपको इसका टेस्ट बिल्कुल अच्छा न लगे, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके टेस्ट को अच्छा बनाने के लिए आप इसमें नारियल या काजू जैसी सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू, नाशपाती, अजमोद, अजवाइन और पालक कुछ कॉमन इंग्रेडिएंट्स हैं, जो आयरन की कमी से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं.

3. शहतूत का जूस: शहतूत शरीर में आयरन और विटामिन C की कमी को दूर कर सकता है. इस शेक को केला, चिया बीज और ओट्स डालकर टेस्टी बनाया जा सकता है.

4. सूखा बेर या प्रून: इसके रस के सेवन से शरीर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है. सिर्फ आयरन ही नहीं, बल्कि प्रून जूस भी पोटेशियम का एक बड़ा और अच्छा सोर्स है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है.

5. लाल मांस

स्तनधारियों का लाल मांस भी आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. बीफ, बेकन, हैम और पोर्क आयरन हासिल करने के कुछ प्रमुख उदाहरण हैं. 

6. मछली

ट्यूना, हैडॉक और सार्डिन जैसी मछलियां आयरन से भरपूर होती हैं.

7. सब्जियां

पालक, ब्रोकली और मटर आयरन से भरपूर सब्जियां होती हैं. पालक विटामिन C से भरपूर होता है और शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता हैं.

8. फल

अनार, शहतूत, सेब और केला जैसे फलों में आयरन की मात्रा कम बताई जाती है, लेकिन बहुत से लोग आयरन की जरूरत को पूरा करने के लिए इनको खाना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप पास्ता खाकर भी कम कर सकते हैं वजन? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget