एक्सप्लोरर

क्या डाइटिंग का विरोध करता है इंटरनेशनल नो डाइट डे, क्या है इसे मनाने का मकसद?

फिटनेस का मतलब सिर्फ दुबला-पतला होना नहीं होता है. इंटरनेशनल नो डाइट डे बताता है कि हम सभी को अपने शरीर से प्यार करना चाहिए,चाहे वो किसी भी शेप, साइज या रंग का हो.

International No Diet Day: हर साल 6 मई को दुनियाभर में इंटरनेशनल नो डाइट डे (International No Diet Day) मनाया जाता है. ये दिन खास तौर पर उन सभी लोगों को एक मैसेज देने के लिए है, जो अपने शरीर को लेकर लगातार दबाव में रहते हैं. ये दिन कहता है- 'तुम जैसे हो, वैसे भी परफेक्ट हो'...लेकिन क्या इसका मतलब ये है कि कुछ भी बिना सोचे-समझे खाना चाहिए, क्या ये हेल्दी डाइटिंग के खिलाफ है. आइए जानते हैं इस दिन का असली मकसद...

क्या ये डाइटिंग के खिलाफ है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसा नहीं है. इंटरनेशनल नो डाइट डे का मतलब 'बिना सोचे खाओ' या 'फिटनेस छोड़ दो' बिल्कुल नहीं है.बल्कि इसका मकसद है बॉडी पॉजिटिविटी को प्रमोट करना, डाइट कल्चर के मानसिक दबाव को चुनौती देना, फिटनेस को फिजिकल से ज्यादा मानसिक रूप से समझना. इसका उद्देश्य है कि लोग अपनी बॉडी को शर्मिंदगी से नहीं, प्यार से देखें और ये समझें कि हेल्थ सिर्फ पतले होने का नाम नहीं है.

यह भी पढ़ें :दूध पीते ही सो क्यों जाते हैं छोटे बच्चे? मेडिकल साइंस से जानिए वजह

क्यों जरूरी है ये दिन?

आज के दौर में सोशल मीडिया पर हर तरफ 'परफेक्ट बॉडी', 'सिक्स पैक', और 'वेट लॉस ट्रिक्स' की चर्चाएं हैं. ऐसे में कई लोग बिना समझे-समझे क्रैश डाइट्स, भूखे रहना या फिटनेस के नाम पर खुद को टॉर्चर करना शुरू कर देते हैं. इससे शरीर को नुकसान होता है, मेंटल हेल्थ गिरती है और खुद से नफरत भी कई बार बढ़ती जाती है. 'इंटरनेशल नो डाइट डे' लोगों को ये समझाने की कोशिश करता है कि हेल्दी रहना जरूरी है, लेकिन अपने शरीर से प्यार करना उससे भी ज्यादा जरूरी है.

इंटरनेशनल नो डाइट डे की शुरुआत कैसे हुई

इसकी शुरुआत 1992 में ब्रिटेन की एक्टिविस्ट Mary Evans Young ने की थी. उन्होंने एनोरेक्सिया (Eating Disorder) जैसी खतरनाक बीमारियों से फाइट के बाद इस कैंपेन की शुरुआत की. जिससे दुनिया समझ सकें कि डाइट सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है,  यह एक मानसिक दबाव भी बन चुका है.

इस दिन क्या करें?

खुद से पॉजिटिव बात करें.

शरीर की सुंदरता को सेलिब्रेट करें.

हेल्दी खाना खाएं, लेकिन बिना गिल्ट के.

सोशल मीडिया पर फैले बॉडी स्टैंडर्ड्स से दूरी बनाएं.

दूसरों को भी बॉडी पॉजिटिविटी का मैसेज दें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget