एक्सप्लोरर

दोनों हाथों की बीपी रीडिंग में आ रहा है अंतर, कौन सी मानी जाए सही?

बीपी की समस्या ऐसा समस्या है जिसमें अगर जरा से भी गलती हो जाए हम इसको सही से जांच नहीं पाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अगर दोनों हाथों की रीडिंग में अंतर आ रहा है तो कौन सा सही माना जाएगा.

आजकल अक्सर डॉक्टर मरीजों को सलाह देते हैं कि ब्लड प्रेशर (BP) दोनों हाथों में नापा जाए. कई रिसर्च में पाया गया है कि दोनों हाथों की रीडिंग में फर्क आ सकता है और यह फर्क हेल्थ दिक्कतों से जुड़ा हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है और दोनों में अगर अंतर आ रहा है तो किसे सही माना जाए और क्यों. इसके अलावा क्या करना चाहिए. 

दोनों हाथों से बीपी क्यों नापना चाहिए?

अमेरिकन हार्ट असोसिएशन (AHA) की गाइडलाइन कहती है कि पहली बार जब भी ब्लड प्रेशर लिया जाए, तो दोनों हाथों में नापा जाए. हाल ही में प्रकाशित एक बड़े इंटरप्रेस-आईपीडी (INTERPRESS-IPD) मेटा-एनालिसिस में 50,000 से ज्यादा मरीजों पर स्टडी की गई. इसमें पाया गया कि अगर सिर्फ लोअर (कम) रीडिंग वाले हाथ को आधार बनाया जाए तो लगभग 12 प्रतिशत मामलों में गलत डायग्नोसिस हो सकता है. वहीं, हाई BP वाले हाथ को आधार बनाने से कार्डियोवैस्कुलर रिस्क का सही आकलन किया जा सकता है.

कितना फर्क होना चिंता की बात है?

प्राइमरी केयर सेटिंग्स में करीब 19 प्रतिशत  हाइपरटेंशन मरीजों में दोनों हाथों की सिस्टोलिक BP रीडिंग में 10 mmHg से ज्यादा का अंतर पाया गया. वहीं लगभग 7 प्रतिशत मरीजों में डायस्टोलिक BP में भी 10 mmHg से ज्यादा का फर्क देखा गया.  तमिलनाडु की एक स्टडी में इसे इस तरह कैटेगराइज़ किया गया: 5 mmHg से कम, सामान्य, 5 से 10 mmHg, लो रिस्क, 10 से 15 mmHg, मॉडरेट रिस्क, और 15 mmHg से ज्यादा हाई रिस्क.

इससे जुड़ी परेशानियां

टाइप-2 डायबिटीज मरीजों में अगर दोनों हाथों में 10 mmHg से ज्यादा का फर्क हो तो मौत का खतरा 64 प्रतिशत ज्यादा पाया गया. वहीं, जिन मरीजों में दोनों हाथों की BP रीडिंग में 15 mmHg से ज्यादा का फर्क था, उनमें सबक्लेवियन आर्टरी स्टेनोसिस, कम एंकल-ब्रैकियल इंडेक्स और हार्ट में ज्यादा इस्केमिया (खून की कमी) पाया गया.

सही तरह से बीपी नापना क्यों जरूरी है

नई स्टडीज़ बताती हैं कि सिर्फ हाथ का पोजीशन गलत होने से भी BP रीडिंग गलत हो सकती है. अगर हाथ नीचे लटक रहा हो या सपोर्ट न हो तो सिस्टोलिक BP औसतन 6.5 mmHg और डायस्टोलिक 4.4 mmHg तक बढ़ सकता है. सही तरीका है कि मरीज कुर्सी पर सीधे बैठे, पैर ज़मीन पर हों, पीठ को सपोर्ट हो और हाथ दिल की लेवल पर रखा जाए. अगर दोनों हाथों की BP रीडिंग में 10 mmHg या उससे ज्यादा का फर्क आ रहा है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए. हमेशा उस हाथ की रीडिंग को आधार बनाएं जिसमें BP ज्यादा है. यह दिल और ब्लड वेसल से जुड़ी बीमारियों के सही आकलन में मदद करता है.

डॉक्टर क्या कहते हैं?

डॉक्टरों का मानना है कि दोनों हाथों में ब्लड प्रेशर (BP) नापना बेहद जरूरी है. अक्सर लोग सिर्फ एक ही हाथ (आमतौर पर बायां हाथ) से BP चेक करते हैं, लेकिन मेडिकल गाइडलाइन कहती है कि पहली बार दोनों हाथों में मापना चाहिए. पटना स्थित ऑरो स्पेशिलिटी क्लीनिक की विशेषज्ञ डॉक्टर दीपा सिंह बताती हैं, "अगर दोनों हाथों की रीडिंग में 10 mmHg या उससे ज्यादा का फर्क है, तो यह परिफेरल आर्टरी डिज़ीज़, ब्लॉकेज या हार्ट डिसीज़ का संकेत हो सकता है. ऐसे में मरीज को तुरंत जांच करानी चाहिए."

ब्रिटेन की इंटरप्रेस-आईपीडी (INTERPRESS-IPD) स्टडी में डॉक्टरों ने पाया कि अगर सिर्फ लोअर BP वाले हाथ की रीडिंग को आधार बनाया जाए, तो 12 प्रतिशत मरीजों का गलत डायग्नोसिस हो सकता है. इसलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि जिस हाथ में BP ज्यादा हो, उसी को रेफरेंस मानकर आगे मॉनिटर करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- ये 10 लक्षण दिखें तो समझ जाएं खून की धमनियां हो रहीं ब्लॉक, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget