एक्सप्लोरर

एसिडिटी का घरेलू इलाज है ये नुस्खा, नियमित सेवन से हाजमा रहेगा दुरुस्त

सीने पर जलन और पेट में गर्मी की समस्या कभी भी किसी को भी परेशान कर सकती है. यह समस्या लाइफस्टाइल डिजीज से जुड़ी है. हालांकि इसका घरेलू और आसान इलाज आप सिर्फ और सिर्फ आंवला पाउडर से कर सकते हैं.

सीने पर जलन होना, पेट में गर्मी या एसिडिटी की समस्या होना, आज की सबसे आम बीमारियां हैं. इनसे बचने के लिए ज्यादातर लोग अंग्रेजी दवाओं का उपयोग करते हैं, जो कुछ देर के लिए राहत देती हैं लेकिन अगले कुछ घंटे बाद ही इन दवाओं की फिर से जरूरत होने लगती है क्योंकि जलन और एसिडिटी लौट आती है. इस समस्या से बचने के लिए शुद्ध देसी इलाज है आंवला पाउडर. इसका असर भी आपको पहली ही बार में दिखाई देगा. इसका सेवन करना बहुत आसान है. इसलिए इसके स्वाद को लेकर चिंता ना करें. हम आसान विधि लेकर आए हैं.

जल्द दिखता है रिजल्ट

सीने पर जलन हो रही है या पेट में गर्मी की समस्या परेशान कर रही हो. इन दोनों ही समस्याओं से बचाने में आंवला पाउडर बहुत अधिक लाभकारी है क्योंकि यह आपकी जलन को तुरंत शांत करता है और आपको कुछ ही सैकेंड्स के अंदर आराम मिल जाता है. आंवला एक ऐसा फल है, जिसे साल में हर दिन और हर सीजन में उपयोग किया जा सकता है. यह हमेशा ही शरीर को लाभ देता है और बॉडी से विषैले पदार्थ निकालने के काम करता है.

उपयोग की विधि

आंवला पाउडर का सेवन करने के लिए आप रात को सोने से पहले 1 चम्मच आंवला पाउडर एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें. आप सुबह उठकर सबसे पहले इस पानी को छानें और धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके इसका सेवन करें. ध्यान रखें आपको यह पानी एक सांस में नहीं गटकना है. बल्कि धीरे-धीरे चाय की तरह पीना है. ऐसा करने से आपके सीने की जलन और पेट की गर्मी शांत होती हुई अनुभव होगी. 

आप इस विधि से आंवला पाउडर का हर दिन सेवन करें. फिर चाहे आपके सीने पर हो रही जलन पूरी तरह ठीक ही क्यों ना हो गई हो क्योंकि सुबह खाली पेट आंवला पानी पीने से कई लाभ होते हैं जैसे...

  • शरीर निरोग बनता है.
  • पाचन बेहतर होता है.
  • गैस की समस्या दूर होती है.
  • पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है.

अब अगर सिर्फ हर दिन एक चम्मच आंवला पाउडर लेने पर इतने लाभ मिल रहे हैं तो इस विधि को अपनाने में हानि क्या है! इस बात का ध्यान रखें कि हर 15 या 21 दिन में इस विधि को कुछ-कुछ दिन के लिए रोक दें और फिर दोबारा इसका सेवन शुरू करें. आप एक सप्ताह के ब्रेक के बाद फिर से इसका सेवन शुरू कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget