एक्सप्लोरर

अमेरिका में बर्गर खाने से फैला खतरनाक वायरस, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

E-Coli Virus: अमेरिका में बर्गर खाने वालों में ई कोली वायरस फैला है. आपको भी इस वायरस के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए.

E-Coli Virus: अमेरिका के कई प्रांतों में दूषित भोजन में पाए जाने वाले ई कोली वायरस की चपेट में आने से दर्जनों लोगों के बीमार होने की खबर है. कहा जा रहा है है कि कई प्रांतों में McDonald बर्गर खाने से लोग बीमार हो गए हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की रिपोर्ट के मुताबिक मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) के क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर खाने वाले लोग ई कोली वायरस की चपेट में आए हैं.

फिलहाल ये वायरस कोलोराडो और नेब्रास्का  में ज्यादा फैला है लेकिन अन्य कई राज्यों में भी इसके मरीज देखे गए हैं. इस वायरस के चलते एक व्यक्ति की मौत की भी  खबर है. चलिए जानते हैं कि ई कोली वायरस क्या है,  इसके लक्षण और साथ बचाव के तरीके भी जानिए.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

क्या है ई कोली वायरस

क्या है ई कोली वायरस हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि ई कोली वायरस अधपके और दूषित भोजन के जरिए व्यक्ति को संक्रमित करता है. इस वायरस को 057:H7 स्ट्रेन नामक गंभीर बीमारी का कारण भी कहा जाता है. इससे पहले भी 1993 में अधपका बर्गर खाने से चार बच्चों की मौत हो गई थी. ई कोली वायरस का संक्रमण पेट पर असर डालता है.

ई कोली का वायरस आंत का कीटाणु कहा जाता है जो कच्ची वनस्पतियों पर चिपका रहता है. ये अक्सर कच्चे मांस, कच्ची सब्जियां, कच्चे दूध और कच्चे फलों में पाया जाता है. अगर इनको सही से धोकर साफ ना किया जाए तो ई कोली बैक्टीरिया पेट में जाकर पेट खराब कर डालता है.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

ई कोली वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके 
ई कोली का वायरस मरीज के पाचन तंत्र को बर्बाद कर देता है. इस संक्रमण से पीड़ित होने के तीन से चार दिन के अंदर व्यक्ति के पाचन तंत्र पर इसका असर दिखता है. समय पर इलाज ना मिलने पर हालात खराब हो सकते हैं. इसमें पहले मरीज के पेट में दर्द होता है. ये दर्द बढ़ता है और मरीज को डायरिया और दस्त होने लगते हैं. इसके साथ मरीज उल्टियां करने लगता है.

ई कोली से बचाव का एकमात्र तरीका है कि भोजन और सब्जियों को अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह पकाया जाए. अधपका और कच्चा भोजन करने से बचना चाहिए. अगर पका हुआ भोजन बच गया है तो उसे दो घंटों के भीतर ही फ्रिज आदि में रख देना चाहिए.कच्ची सब्जियां और कच्चा मांस खाने से बचे. कच्चे दूध और यहां तक कि डेयरी उत्पाद को भी खाने में सावधानी बरतें. खाना बनाने से पहले साबुन से हाथ धोएं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget