एक्सप्लोरर

अगर अभी बुखार के साथ ये भी दिक्कत है तो हल्के में ना लें... यह डेंगू भी हो सकता है

बुखार आमतौर पर सामान्य सर्दी-जुकाम या वायरल इन्फेक्शन का संकेत होता है. लेकिन अगर बुखार के साथ ये लक्षण दिखें तो हल्के में न लें ..

Dengue Fever: बुखार आमतौर सामान्य सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन या अन्य मामूली बीमारियों का संकेत होता है. लेकिन कई बार बुखार के साथ ही कुछ अन्य गंभीर लक्षण भी दिखाई देते हैं, जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए. खासतौर पर अगर बुखार के साथ शरीर में भारी दर्द, उल्टी-दस्त, रूखी त्वचा, आंखों में लाली और तेज सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो ये डेंगू वायरस का संक्रमण हो सकता है.डेंगू एक गंभीर वायरल बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है. यह बीमारी उन क्षेत्रों में अधिक पाई जाती है जहां पानी जमा रहता है और मच्छर पनपते हैं. अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता है तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है. इसलिए बुखार के साथ अतिरिक्त लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना बेहद जरूरी है.

बुखार के साथ ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

  • शरीर में भारी दर्द - बुखार के साथ अगर पूरे शरीर में या सिर, पीठ और जोड़ों में भारी दर्द हो तो यह चिंता का विषय है.
  • उल्टी और दस्त - लगातार उल्टी और दस्त होना डेंगू संक्रमण का संकेत हो सकता है.
  • त्वचा पर लाल चकत्ते या रूखापन - यह डेंगू जैसी बीमारियों में होता है.
  • आंखों में लाली और जलन -डेंगू वायरल संक्रमण की निशानी हो सकती है.
  • तेज सिरदर्द - माइग्रेन जैसा सिरदर्द डेंगू वायरल बुखार का संकेत हो सकता है.
  • चक्कर आना - कमजोरी और चक्कर आना डेंगू जैसी बीमारियों की निशानी है.
  • इनमें से किसी भी लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

जानें कैसे होता है डेंगू
डेंगू वायरस को एडीज नामक मच्छर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलाता है. ये एडीज मच्छर का मादा प्रजाति होती है जो मनुष्य के खून का शिकार करती है.जब मादा एडीज मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमित व्यक्ति का खून चूसती है तो वायरस मच्छर के शरीर में प्रवेश कर जाता है. फिर जब वही मच्छर किसी दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को काटती है तो उसके लार के माध्यम से डेंगू वायरस उस व्यक्ति में प्रवेश कर जाता है और डेंगू बीमारी हो जाती है.इसलिए डेंगू से बचने के लिए मच्छरों के काटने से बचाव बेहद जरूरी है. घर के आसपास मच्छरों को पनपने से रोकना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: World Heart Day 2023: क्यों 29 सितंबर को मनाया जाता है 'वर्ल्ड हार्ट डे', इस बार है ये थीम

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget