एक्सप्लोरर

Hand Wash: क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे आप?

टॉयलेट यानी वॉशरूम का यूज करने के बाद हाथों को न धोना सबसे खराब आदतों में से एक है. इससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. आप खुद भी बीमार हो सकते हैं और दूसरों को भी बीमार बना सकते हैं.

Toilet Hygiene Tips : हाथ धोना अच्छी आदत है. इससे शरीर कई बीमारियों से बच सकती है. हालांकि, दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो हाथ धोने से बचते हैं. बहुत से लोग तो टॉयलेट या वॉशरूम (Washrooms) से आने के बाद हाथ ही नहीं धोते या भूल जाते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आप अपनी सेहत (Health) को लेकर बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. शौचालय से आकर हाथों को न धोना और दूसरे काम करने लग जाना हेल्थ के लिए हानिकारक है. इससे वहां मौजूद बैक्टीरिया शरीर में पहुंच जाते हैं और कई खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकते हैं. जानिए शौचालय से आकर हाथ न धोने वाले कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं... 
 
टॉयलेट यूज करने के बाद हाथ न धोने के नुकसान
 
1. बीमारियों का घर बन सकता है शरीर
अगर आप पब्लिक टॉयलेट यूज कर रहे हैं और फिर हाथों को नहीं धो रहे हैं तो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. दरअसल, पब्लिक टॉयलेट में अनगिनत लोग जाते हैं और बिना हाथ धोए बाहर आ जाते हैं, जिससे वहां के कीटाणु एक-दूसरे में ट्रांसफर हो सकते हैं. शरीर के अंदर पहुंचकर ये कीटाणु कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकते हैं. गंदे हाथों से फोन, पॉनी की बॉटल, पर्स या कोई चीज छूने से इंफेक्शन का खतरा भी रहता है.
 
​2. दूसरों को बना सकते हैं बीमार
टॉयलेट यूज करने के बाद अगर हाथ नहीं धोते हैं तो जो भी आपके हाथों को संपर्क में आता है, वह बीमार पड़ सकता है. इससे आप पैथोजन के कैरियर बन जाते हैं, जो खुद के साथ दूसरों के लिए खतरनाक है. ऐसे में अपनी इस आदत को बदल लीजिए.
 
3. त्वचा को नुकसान
टॉयलेट से आकर हाथ न घोने से स्किन को बड़ा नुकसान हो सकता है. इससे स्किन डैमेज तक हो सकती है. दरअसल, जब बैक्टीरिया वाले हाथों से आप अपनी ही त्वचा को छूते हैं तो वहां एलर्जी फैल सकती है. सेंसेटिव स्किन के लिए तो समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं. इससे रैशेज, पिंपल्स, खुजली और जलन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. इससे बचने के लिए सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDCP) ने हाथ धोना का सही तरीका बताया है.
 
टॉयलेट से आकर हाथ धोने का सही तरीका क्या है
1. हाथों की सरफेस को कम से कम 30 सेकंड तक सही तरह रगड़कर साफ करें.
2. हाथों को हमेशा साबुन से अच्छी तरह धोएं, ताकि बैक्टीरिया का सफाया हो सके.
3. हाथों को धोते वक्त उंगलियों और नाखूनों को सही तरह साफ करें.
4. गीले हाथों पर बैक्टीरिया बहुत जल्दी से बैठ सकते हैं, इसलिए हाथों को तुरंत अच्छी तरह सुखा भी लें.
5. हाथों को पोंछने के बाद पेपर टॉवल को फेंके नहीं बल्कि दरवाजे के पीछे अच्छी तरह रख दें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Eye Sight: हमेशा के लिए जा सकती थी राघव चड्ढा की आंखों की रोशनी, काम आई ये सर्जरी, जानें क्या है बीमारी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget