एक्सप्लोरर

दिल-दिमाग और शरीर... तीनों को हेल्दी रखती हैं तुलसी लीव्स, जान लें कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

How To Use Tulsi In Winter: सर्दी के मौसम में तुलसी की पत्तियों का उपयोग कैसे करें कि मौसमी बीमारियों के साथ ही कोरोना से भी बचाव हो, इसके बारे में यहां बताया गया है...

Tulsi Leaves Use In Winter: सर्दी के मौसम में ज्यादातर घरों में तुलसी का उपयोग हेल्दी रहने के लिए किया जाता है. सबसे ज्यादा चाय के अंदर तो कभी-कभी काढ़े के रूप में. तुलसी सिर्फ एक हर्ब नहीं है बल्कि इंडियन सोसायटी के लिए तुलसी आस्था का केंद्र भी है. हम सभी तुलसी के साथ एक इमोशनल अटैचमेंट रखते हैं. सर्दी के मौसम में तुलसी का सही विधि से उपयोग किया जाए तो आप लगभग हर मौसमी बीमारी से बच सकते हैं. 

साथ ही कोरोना वायरस से भी प्रोटेक्शन मिलेगा. अब एक बार फिर कोरोना के कारण दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि चीन में कोरोना अपनी भयानक स्थिति में पहुंच चुका है. ऐसे में हम भारतवासियों को भी अपनी इम्युनिटी का ध्यान रखने की जरूरत है. क्योंकि हमारे देश में भी इस वायरस यानी बीएफ.7 के 4 केस रजिस्टर हो चुके हैं. जबकि 20 दिसंबर मंगलवार को कोरोना के कुल 11 नए केस रजिस्टर किए गए हैं. धीरे-धीरे बढ़ रहा ये आंकड़ा खतरनाक रूप ना धारण करे, इसके लिए हम सबको अपनी सेहत का ध्यान खुद रखना होगा और इस काम में तुलसी आपकी बहुत मदद करेगी. यहां जानें तुलसी का उपयोग कैसे करना है...

तुलसी के फायदे क्या हैं?

  • तुलसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इन्युनिटी बढ़ाती है.
  • तुलसी के सेवन से हीलिंग फास्ट होती है. यानी आपको कोई चोट लगी हो तो घाव जल्दी भरता है.
  • तुलसी में पेनकिलर प्रॉपर्टीज होती हैं, इसलिए तुलसी के सेवन से दर्द में राहत मिलती है.
  • तुलसी स्ट्रैस बस्टर के रूप में काम करती है.
  • तुलसी में ऐंटिबैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए ये सर्दी में मौसम बैक्टीरिया और वायरस से होने वाली बीमारियों से बचाव होता है.
  • तुलसी का तेल जुकाम और खांसी में बहुत लाभ देता है. आप इससे भाप ले सकते हैं या फिर हैंकी पर लगाकर इसे सूंघ सकते हैं. इससे बंद नाक और गले के दर्द में राहत मिलती है.
  • तुलसी का सेवन करने से ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद मिलती है.
  • तुलसी के सेवन से पाचन बेहतर बनता है.
  • इन सबके साथ ही तुलसी ऐंटी-कैंसर गुणों से भरपूर होती है. 

कैसे यूज करें तुलसी?

  • तुलसी की पत्तियों, ऑइल, सीड्स और पाउडर के रूप में यूज की जा सकती है. 
  • लेकिन तुलसी को उगाना आसान है और ज्यादातर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा होता है, इसलिए तुलसी की ताजा पत्तियों का उपयोग अधिक किया जाता है.
  • आप हर दिन तुलसी की चाय बनाकर इसका सेवन करें. दिन में कम से कम दो कप चाय का सेवन करें. एक सुबह के समय और दूसरी शाम के नाश्ते के समय पर. 
  • यदि आपको दूध की चाय पीना पसंद नहीं है तो आप तुलसी को ब्लैक-टी में डालकर यूज कर सकते हैं.
  • खांसी-जुकाम-बुखार, सीने में जकड़न या बहुत अधिक ठंड लगने की स्थिति में आप तुलसी का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करें.
  • खाना खाने के बाद यदि गले में किसी तरह की समस्या हो रही हो तो तुलसी की चाय की जगह तुलसी पत्ती को चबाकर खाएं.
  • भोजन के आधा घंटा बाद चाय पीने का मन हो तो बिना दूध की तुलसी चाय बनाकर पिएं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: सीने के तेज दर्द के अलावा बड़े नॉर्मल होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, ना करें अनदेखा करने की भूल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget