एक्सप्लोरर

Omicron Coronavirus: ओमिक्रोन से खुद को रखना है पूरी तरह से सुरक्षित, तो इन बातों को जरूर जान लें

Corona Protocol: Omicron से बचाने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें. मास्क पहनें, सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें, वैक्सीनेशन जरूर लगवाएं और जुकाम या बुखार होने पर खुद को आइसोलेट करें लें.

Coronavirus: कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सभी लोग एक बार फिर कोरोना के खतरे से परेशान हो रहे हैं. ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि कोरोना से कैसे  बचाव किया जाय ? कैसे इस नए वैरिएंट ओमिक्रोन से खुद को सुरक्षित रखें ? आपको बता दें कि ओमिक्रोन करोना वायरस का ही नया वैरिएंट है. इससे बचाव करने के लिए भी आपको वही पुराना तरीका ही अपनाना होगा. आपको हम कुछ टिप्स दे रहे हैं. जो आपको कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने में मदद करेंगे. 

1- खुद को रखें आइसोलेट- अगर आप कहीं बाहर से सफर करके आए हैं और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण दिखें तो खुद को दूसरों से दूर आइसोलेट करके रखें. इस तरह आप दूसरे लोगों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं. 

2- बच्चों को रखें सुरक्षित- तीसरी लहर में बच्चों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है. अगर बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो पूरी सुरक्षा के साथ स्कूल भेजें. बच्चों को मास्क लगाने, हाथ धोने और शेनेटाइजर इस्तेमाल करने के बारे में सिखाएं. बच्चों तो टिफिन शेयर न करने के लिए कहें.

3- ऑफिस में बरतें सावधानी- अगर आप ऑफिस जाते हैं तो तबियत खराब होने पर लोगों से दूरी बनाकर रखें. ऑफिस में पूरी सावधानी बरतें. सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और शेयरिंग करने से बचें. 

4- इम्यूनिटी बढ़ाएं- ओमिक्रोन कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें. खाने में प्रोटीन, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल करें. रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने वाली चीजों को शामिल करें. 

5- भाप और गरम पानी पिएं- सर्दी और कोरोना के मामलों को देखते हुए दिन में एक बार स्टीम जरूर लें. घर पर आने के बाद शाम को एक बार भाप जरूर लें. गर्म पानी पीने की आदत बनाए रखें.

6- व्यायाम करें- इम्यूनिटी को मजूत बनाने के लिए आपको हर रोज कम से कम आधा घंटा व्यायाम जरूर करें. रोज कुछ योगासन करें. मार्केट के खाने से बचें और बाहर मिलने वाली खुली चीजों का सेवन करने से बचें.

7- मास्क पहनकर निकलें- भले ही आपको वैक्सीन लग चुकी हो, लेकिन कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें. घर से बाहर जब भी निकलें, तो मास्क जरूर पहनें. आसपास के लोगों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें. 

8- वैक्सीनेशन जरूर लगवाएं- कोरोना से बचना है तो वैक्सीनेशन जरूर कराएं.  जिन लोगों की दूसरी डोज नहीं लगी है वो अपनी दूसरी डोज भी लगवा लें. इससे कोरोना होने पर भी आपको गंभीर लक्षण नहीं होंगे. 

9- विदेश से आने जाने वाले लोगों से दूर रहें- जो लोग विदेश यात्रा करते हैं या अभी करके आए हैं वो खुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन जरूर करें. सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपनी विदेश की जानकारी छिपाने से बचें. इस तरह आप दूसरे लोगों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं. 

10- साफ-सफाई का ध्यान रखें- कोविड से बचने के लिए साफ-सफाई का भी ध्यान रखें. कही बाहर से आने पर तुरंत हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं. कुछ भी खाने-पीने से पहले हाथों को सैनिटाइज जरूर करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंट्स, बॉडी रहेगी हमेशा फिट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget