एक्सप्लोरर

इन 3 चीजों को डालने से लाजवाब हो जाता है चाय का स्वाद...बन जाती है हेल्थ टॉनिक

Healthy Tea: यहां बताई जा रही 3 चीजों को यदि आप अपनी चाय में अलग-अलग समय पर डालकर पीते हैं तो ये एक हेल्दी टॉनिक की तरह फायदा करती है. यहां चाय बनाने का सही तरीका भी जान लें, जिसे हम भुला चुके हैं...

Tea Benefits: चाय का चस्का हम भारतीयों को किस हद तक लगा हुआ है, इस बारे में ने सिरे से बात करने की जरूरत नहीं है. लेकिन आप अपनी चाय को और अधिक टेस्टी और हेल्थ के लिए फायदेमंद कैसे बना सकते हैं, ये जानना जरूरी है. क्योंकि एक दिन में कई-कई चाय पीने वाले लोगों को इससे होने वाले नुकसान को भी तो कम करना है ना...

चाय का टेस्ट कैसे बढ़ाएं?

चाय का टेस्ट और गुण बढ़ाने के लिए हमारे यहां कई ओल्ड प्रैक्टिस हैं. जैसे चाय में तुलसी के पत्ते डालकर इसे बनाने पर इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब हो जाते हैं. ऐसी ही 3 चीजों को अलग-अलग टाइम पर यूज करके चाय बनाने से आपको हर बार चाय का स्वाद भी नया मिलेगा और हेल्थ को भी फायदा होगा...

दालचीनी (Cinnamon)

चाय में दालचीनी डालकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, पेट सही रहता है और मेटाबॉलिज़म को बूस्ट करने में मदद मिलती है. लेकिन दालचीनी का उपयोग बहुत ही सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए. आमतौर पर एक व्यक्ति को एक दिन में दालचीनी का सिर्फ आधा इंच से भी छोटा टुकड़ा यूज करने की सलाह दी जाती है. यानी कुल मिलाकर आप इतनी ही दालचीनी यूज कर सकते हैं.

अदरक (Ginger)

चाय में अदरक डालकर पीना हमारे यहां पुरानी प्रैक्टिस है. शायद तभी से भारतीयों ने ये तरीका इजाद कर लिया होगा, जब अंग्रेज पहली बार चायपत्ती भारत में लाए होंगे! खैर, चाय में अदरक डालकर पीने से गले और सांस संबंधी रोगों से बचाव होता है. इसलिए बदलते मौसम में चाय में इसका उपयोग जरूर करना चाहिए.

हरी इलायची (Green Cardamom)

डायजेशन को ठीक रखने के लिए आप चाय में हरी इलायची का यूज करें. इसकी खुशबू से मन को भी शांति मिलती है और चाय का स्वाद भी बढ़ जाता है.

चाय बनाने की सही विधि क्या है?

  • आजकल चाय बनाने के लिए दूध-पानी-पत्ती इत्यादि को एक साथ डालकर पकने के लिए रख दिया जाता है, जो कि सही प्रैक्टिस नहीं है. आप पहले चायपत्ती-इलायची या सिनमन को पानी में पकाएं. एक उबाल आने के बाद दूध डालें और फिर एक उबाल आने के बाद चीनी डालनी चाहिए.
  • ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी को देर तक आंच पर पकाने से इसके रासायनिक गुणों में बदलाव हो जाता है और ये शरीर के लिए बहुत अधिक हानिकारक बन जाती है. आप ऐसा भी मान सकते हैं कि ये एक स्लो पॉइजन की तरह काम करने लगती है. इसलिए चीनी को देर तक आंच पर नहीं पकाने की सलाह दी जाती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और सुझाव किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं, बीमारी में डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही हो रहा है सिर में दर्द तो ये नॉर्मल नहीं है! इसके पीछे हो सकती है ये बड़ी दिक्कत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget