एक्सप्लोरर

थुलथुले शरीर को बनाना है स्लिम एंड ट्रिम तो मूंग दाल को इस तरह से कर लीजिए डाइट में शामिल

 Moong Dal For Weight Loss:मूंगदाल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इसको खाने के बाद आप लंबे समय तक संतुष्ट महसूस करते हैं और ओवरईटिंग से बच जाते हैं.

 Moong Dal For Weight Loss: घंटों जिम में पसीना बहाने के बावजूद भी आपका वजन नहीं घट रहा है तो आपको अपने खान पान की तरफ ध्यान देने की जरूरत है.आप अपनी डाइट में मूंग दाल को शामिल कीजिए. ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें विटामिन बी 6,विटामिन सी, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, फास्फोरस, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मददगार है. वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इसको खाने के बाद आप लंबे समय तक संतुष्ट महसूस करते हैं और ओवरईटिंग से बच जाते हैं. जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है. आप मूंग दाल को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं आइए जानते हैं

मूंग दाल का चीला-

आप मूंग दाल का चीला बनाकर खा सकते हैं. यह खाने में तो काफी स्वादिष्ट होता ही है इससे सेहत को भी खूब फायदे हैं. इसके लिए आप रात भर पानी में मूंग दाल को भिगो कर रख दीजिए. सुबह इसका पानी छान लीजिए और मिक्सी में इस दाल को डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए. अब इसे एक कटोरे में निकाल लें. इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, नमक, चाट मसाला मिलाएं. जब सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें तो एक अच्छा सा बैटर तैयार हो जाएगा. अब गैस पर तवा चढ़ाएं. थोड़ा बैटर तवे पर डालें और दोनों तरफ से सेककर चीला बना लें. रोजाना नाश्ते में मूंग दाल का चीला खा सकते हैं.

मूंग दाल का स्प्राउट- आप स्प्राउट का सेवन भी कर सकते हैं. इसे बनाने में तो ज्यादा मेहनत भी नहीं लगता है. इसके लिए आप रात भर मूंग दाल को पानी में भिगोकर रख दीजिए. अगले दिन इसे साफ पानी से अच्छी तरह से साफ कर लीजिए. आप चाहे तो उसी वक्त मूंग दाल की चाट बनाकर खा सकते हैं. लेकिन अंकुरित करना चाहते हैं तो इस के लिए आप कपड़े में बांधकर इसको 2 दिन रख दीजिए. अब अंकुरित मूंग की दाल को कटोरे में निकाल लीजिए. इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, नींबू का रस, काला नमक, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. हरा धनिया ऊपर से डालकर रोज इसका सेवन करें. इससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा और आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी.

मूंग दाल का सूप- वजन मेंटेन करने के लिए आप मूंग दाल का सूप भी सेवन कर सकते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए आप भीगी हुई मूंग दाल में लहसुन, अदरक, नमक, जीरा, हींग और मसाले डालकर उबाल लीजिए. फिर इसमें थोड़ी सी कुटी हुई काली मिर्च डालकर इसका सेवन कीजिए. नियमित रूप से इसको पीने से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget