एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी में कितनी बार अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए, ज्यादा बार कराने से क्या नुकसान?

प्रेग्नेंसी के दौरान जानें कितनी बार अल्ट्रासाउंड करवाना सामान्य माना जाता है. यह बच्चे की सेहत और विकास की जानकारी के लिए जरूरी है. क्यों जरूरत से ज्यादा अल्ट्रासाउंड करवाना नुकसानदायक हो सकता है..

प्रेग्नेंसी के दौरान अल्ट्रासाउंड एक जरूरी जांच है, जिससे डॉक्टर को यह पता चलता है कि आपका बच्चा ठीक से बढ़ रहा है या नहीं. लेकिन सवाल यह उठता है कि प्रेग्नेंसी में कितनी बार अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए और क्या इसे बार-बार करवाना सही है? या फिर बच्चे मां के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं यहां..

सामान्य रूप से कितनी बार होता है अल्ट्रासाउंड?

  • प्रेग्नेंसी के दौरान आमतौर पर 2 से 3 बार अल्ट्रासाउंड करवाना काफी होता है. पहला अल्ट्रासाउंड प्रेग्नेंसी के शुरुआती 6-8 हफ्तों में किया जाता है. इससे यह पता चलता है कि गर्भ में बच्चा सही तरीके से बढ़ रहा है और सब कुछ सामान्य है. इस समय अल्ट्रासाउंड से यह भी देखा जाता है कि गर्भाशय में कोई समस्या तो नहीं है.
  • दूसरा अल्ट्रासाउंड करीब 18-22 हफ्तों के बीच किया जाता है, जिसे अनॉमली स्कैन कहते हैं. इस स्कैन से यह सुनिश्चित होता है कि बच्चे के सभी अंग ठीक से विकसित हो रहे हैं या नहीं. यह बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसमें बच्चे के शारीरिक विकास की पूरी जानकारी मिलती है और अगर कोई समस्या हो, तो उसे समय पर पहचाना जा सकता है.
  • तीसरा अल्ट्रासाउंड 32-36 हफ्तों के बीच किया जाता है. इस अल्ट्रासाउंड से बच्चे के वजन, विकास और गर्भ में उसकी स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है. इससे डॉक्टरों को यह समझने में मदद मिलती है कि बच्चा सही पोजिशन में है या नहीं और डिलीवरी के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए. इन तीन अल्ट्रासाउंड्स से प्रेग्नेंसी की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाती है और मां और बच्चे की हेल्थ का ख्याल रखा जाता है. 

ज्यादा अल्ट्रासाउंड करवाने के नुकसान

  • गर्भ में बच्चे पर असर: अत्यधिक अल्ट्रासाउंड करवाने से बच्चे के विकास पर भी असर पड़ सकता है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अल्ट्रासाउंड की तरंगे, अगर बहुत बार और लंबे समय तक इस्तेमाल की जाएं, तो यह बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है.
  • अनावश्यक तनाव: बार-बार अल्ट्रासाउंड करवाने से माता-पिता में चिंता और तनाव बढ़ सकता है, खासकर अगर हर बार कोई नई समस्या बताई जाए.
  • खर्चे का बोझ: बार-बार अल्ट्रासाउंड करवाना महंगा भी हो सकता है, जो वित्तीय रूप से भी बोझ डाल सकता है. 

जरूरी जानकारी 
प्रेग्नेंसी के दौरान अल्ट्रासाउंड बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसे सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर और सही समय पर ही करवाना चाहिए. अगर आपकी प्रेग्नेंसी सामान्य है और डॉक्टर ने कोई खास जांच नहीं बताई है, तो 2 से 3 अल्ट्रासाउंड काफी होते हैं. बार-बार अल्ट्रासाउंड करवाने से बचें और हमेशा डॉक्टर से सलाह लें ताकि आपकी और आपके बच्चे की सेहत अच्छी बनी रहे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget