एक्सप्लोरर

चीनी कम नहीं की तो पछताओगे! जानिए एक दिन में कितनी मात्रा रखनी चाहिए

Sugar Consumption Risk: रोजाना कितनी चीनी खाना सेहत के लिए सुरक्षित होती है. इस बारे में जानकारी लेना बेहद जरूरी है. क्योंकि अपनी सेहत से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए.

Sugar Consumption Risk: सुबह की चाय में एक चम्मच चीनी, दोपहर की मिठाई, ऑफिस में बिस्किट और शाम को शरबत या कोल्ड ड्रिंक, कब कितनी चीनी शरीर में जा रही है, इसका अंदाजा हमें खुद नहीं रहता. मीठा खाने से मन तो खुश होता है, लेकिन ये मीठास धीरे-धीरे हमारे शरीर के लिए जहर भी बन सकती है.

डॉ. ऋषभ शर्मा बताते हैं कि रोजमर्रा की जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन न केवल मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों को न्योता देता है, बल्कि त्वचा पर झुर्रियां और समय से पहले बुढ़ापा भी ला सकता है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि, एक दिन में कितनी चीनी सेहत के लिए सही है और उससे अधिक सेवन किन खतरों को बढ़ावा दे सकता है.

ये भी पढ़े- महीने में कितनी बार खा सकते हैं दो पीस जलेबी? जान लीजिए जवाब

एक दिन में कितनी चीनी खाना है सही?

  • व्यक्ति को रोज अधिकतम 25 ग्राम लगभग 6 चम्मच से अधिक शक्कर नहीं लेनी चाहिए
  • बच्चों के लिए यह सीमा लगभग 4 चम्मच तक होनी चाहिए
  • यह सीमा ऐडेड शुगर यानी जो चीनी आप चाय, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स, कुकीज आदि में लेते हैं, उस पर लागू होती है.

ज्यादा चीनी खाने के होने वाले नुकसान

मोटापा बढ़ना– शक्कर में कैलोरी तो होती है, पोषण नहीं। अधिक मात्रा वजन तेजी से बढ़ा सकती है.

डायबिटीज का खतरा– लगातार हाई शुगर लेवल पैंक्रियास पर दबाव डालता है जिससे इंसुलिन रेसिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.

दिल की बीमारियां– रिसर्च के मुताबिक ज्यादा चीनी ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ाती है, जिससे दिल की समस्याएं हो सकती हैं।

त्वचा की उम्र बढ़ना– अधिक चीनी कोलेजन प्रोटीन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आती हैं.

दांतों की सड़न– मीठे पदार्थ दांतों पर बैक्टीरिया को आकर्षित करते हैं, जिससे कैविटी हो सकती है.

कैसे करें चीनी की मात्रा को कंट्रोल?

  • शुगर की जगह गुड़, शहद जैसे नेचुरल विकल्प अपनाएं
  • कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, कुकीज और बेकरी आइटम्स से दूरी बनाएं
  • पैक्ड फूड खरीदते वक्त लेबल जरूर पढ़ें, छिपी हुई चीनी का ध्यान रखें
  • ताजे फल खा सकते हैं या फिर कम शक्कर वाले जूस पी सकते हैं

ये भी पढ़ें: हार्ट से लेकर किडनी तक, ज्यादा नमक खाने से ये चीजें हो सकती हैं खराब

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget