एक्सप्लोरर

मैंगो शेक पीने से कितना बढ़ता है शुगर लेवल? जवाब जानकर खुश हो जाएंगे आप 

Mango Shake for Diabetes : गर्मी में मैंगो शेक पीना हर किसी की पहली पसंद होती है, लेकिन डायबिटीज मरीजों को इसे पीने से पहले सोचना पड़ता है. आइए जानते हैं आखिर इसके पीने से कितना शुगर बढ़ता है?

Mango Shake for Diabetes : जैसे ही गर्मी बढ़ने लगती है, वैसे ही आम सभी का मनपसंद फल बन जाता है. अगर किसी व्यक्ति को मैंगो शेक मिल तो दिल खुशी से झूम उठता है.लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज है या जो अपने शुगर लेवल को लेकर सजग रहते हैं, उनके मन में एक सवाल हमेशा रहता है, क्या मैंगो शेक पीना ठीक है? इससे शुगर लेवल तो ज्यादा नहीं बढ़ जाएगा? आज हम इसी सवाल का सही जबाव देने जा रहे हैं.

मैंगो शेक में कितना शुगर होता है?

आम अपने आप में एक मीठा फल है. ये आप सभी जानते हैं, लेकिन 100 ग्राम आम की बात की जाए तो इसमें करीब 14-15 ग्राम प्राकृतिक शुगर होती है. जब आप इसे दूध और कभी-कभी चीनी मिलाकर शेक में बदलते हैं, तो इसका मीठापन बढ़ जाता है. यानी चीनी मिलाकर मैंगो शेक  पीते हैं, तो एक ग्लास में लगभग 30-35 ग्राम शुगर हो सकती है. जो केवल दूध और चीनी से आता है.

ये भी पढ़ें - गर्मियों में होने वाली बारिश में भीगने से हो सकते हैं बीमार? ये रहा जवाब

क्या डायबिटीज वालों को मैंगो शेक पीना चाहिए?

अगर आपको डायबिटीज है, तो मैंगो शेक पीते वक्त बहुत सोच-समझना चाहिए. इसका मतलब ये नहीं कि आपको आम से बिल्कुल दूरी बना लेनी है, लेकिन आपको मात्रा और समय का ध्यान रखना होगा.

  • केवल आम और दूध से बना शेक पीना ठीक रहता है.यानी चीनी इसमें नहीं मिलाना चाहिए.
  • खाने के साथ या थोड़ी मात्रा में पीएं, ताकि शुगर अचानक से न बढ़े.
  • फ्रेश क्रीम या आइसक्रीम न मिलाएं, क्योंकि ये कैलोरी और शुगर दोनों बढ़ाते हैं.

स्वस्थ लोगों के लिए क्या सुझाव हैं?

  • अगर आपको डायबिटीज नहीं है, तब भी मैंगो शेक की अति करना ठीक नहीं। एक दिन में एक ग्लास काफी है.
  • इसे नाश्ते या लंच के साथ लें, ताकि शरीर को एनर्जी मिले और शुगर बढ़ने से बच जाएं.
  • एक्सरसाइज करने वालों के लिए यह एक अच्छा एनर्जी ड्रिंक बन सकता है.

मैंगो शेक एक टेस्टी और एनर्जेटिक ड्रिंक है, लेकिन शुगर कंट्रोल के मामले में इससे सावधानी बरतना जरूरी है. खासकर डायबिटीज के मरीजों को मात्रा, समय, चीनी, शेक इन सभी का ध्यान रखकर पीना होगा. खुशखबरी यह है कि पूरी तरह नकारने की जरूरत नहीं है.बस समझदारी के साथ इसे पीया जा सकता, यानी आपको इसे पीने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना होगा.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget