एक्सप्लोरर

रोज खाएं इतने अखरोट...दिमाग होगा तेज, वजन रहेगा कंट्र्रोल, डाइजे​शन में भी दिखेगा सुधार

आम नट्स की अपेक्षा अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट अ​धिक मात्रा में पाया जाता है. वर्ष 2022 में हुई एक स्टडी में पाया गया कि अखरोट के सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम करने में मदद मिलती है.

अखरोट (वॉलनट) को शरीर के लिए काफी उपयोगी माना गया है. दिमाग तेज करने की बात हो या फिर वजन कंट्रोल करना हो, पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूटस के कई फायदे हैं. लेकिन इसके सेवन को लेकर लोगों के मन में सिर्फ एक कंफ्यूजन रहता है कि कितनी मात्रा में इसको कंज्यूम करना चाहिए? तो आइए जानते हैं... 

कितने अखरोट खाने चा​हिए?

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स जैसे बॉडी के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं. रिसर्च के अनुसार सीमित मात्रा में अखरोट का सेवन करना चाहिए. इसके लिए रोज मुट्ठी भर अखरोट खाने की सलाह दी जाती है. ये लगभग 28 ग्राम हो सकते हैं, जो  लगभग 4 से 5 अखरोट के बराबर होंगे. अखरोट को डाइजेस्ट करने में मु​श्किल का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में रातभर ​भिगोकर इसका सेवन करने से शरीर में आसानी से न्यूट्रिएंट्स पहुंचाए जा सकते हैं.

अखरोट में मिलते हैं ये पोषक तत्व

आम नट्स की अपेक्षा अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट अ​धिक मात्रा में पाया जाता है. ये विटामिन ई, मेलाटोनिन और पॉलीफेनोल से मिलता है. वर्ष 2022 में हुई एक स्टडी में पाया गया कि अखरोट के सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम करने में मदद मिलती है, जो आर्टरीज में रुकावट पैदा कर एथेरोस्क्लेरोसिस का कारण बन सकता है.

ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है. इसमें 2.5 ग्राम प्रति औंस ओमेगा-3 पाया जाता है. ये प्लांट बेस्ड ओमोगा-3 एएलए के रूप में भी जाना जाता है, जो शरीर के लिए आवश्यक फैट है.

बॉडी में इंफ्लेमेशन को कम कर सकता है अखरोट

बॉडी में इंफ्लेमेशन की समस्या हार्ट डिजीज, डायबिटीज और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से जुड़ी है. अखरोट में पॉलीफेनोल होते हैं, खास तौर पर एलागिटैनिन, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
 
गट हेल्थ को सपोर्ट

अच्छा पाचन तंत्र स्वस्थ शरीर का आधार बनता है. एक स्टडी में पाया गया कि आठ हफ्ते तक डेली 1.5 औंस अखरोट खाने से बाॅडी के लिए लाभकारी गट बैक्टीरिया में बढ़ोत्तरी हुई.

वजन कंट्रोल करने में मददगार

अखरोट भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. जिससे ओवरइटिंग और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. एक स्टडी के अनुसार पांच दिनों तक वाॅलनट बेस्ड स्मूदी पीने से भूख कम हो जाती है और ब्रेन की ​ए​क्टिविटीज में इजाफा होता है.

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

डायबिटीज एक ऐसी डिजीज है, जिसे हर कोई कंट्रोल में रखना चाहता है. अखरोट खाने से इस प्राॅब्लम में भी हेल्प मिल सकती है. रिसर्च के अनुसार अखरोट के सेवन से बाॅडी के वेट को मैनेज करने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज के रिस्क को कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: फैसले लेने में कंफ्यूजन, थका हुआ रहता है शरीर...इस डिफि​​शिएंसी से तो नहीं जूझ रहे, प्रेगनेंट महिला भी रखें ध्यान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget