एक्सप्लोरर

कितनी तरह का होता है विटामिन B, जानें शरीर के लिए कौन-सा कितना जरूरी?

Importance of vitamin B: रोजमर्रा की जिंदगी में किसी भी काम को ठीक से करने और शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिन की जरूरत पड़ती है. इनमें से एक विटामिन बी है.

Importance of vitamin B: रोजमर्रा की जिंदगी में किसी भी काम को ठीक से करने और शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिन की जरूरत पड़ती है. इनमें से एक विटामिन बी है, जिसमें कुल आठ तरह के विटामिन होते हैं. शायद आपने इनके नाम भी नहीं सुने होंगे. आज हम आपको विटामिन बी के हर कंपाउंड के बारे में बता रहे हैं. साथ ही, यह जानकारी भी देंगे कि कौन-सा विटामिन बी शरीर के लिए कितना जरूरी है?

किस काम आता है कौन-सा विटामिन बी?
विटामिन बी1 दिमाग को तेज करने और याद्दाश्त मजबूत बनाने में मदद करता है. वहीं, विटामिन बी2 आंखों की रोशनी को बढ़ाता है. विटामिन बी3 उम्र को बढ़ने से रोकता है तो विटामिन बी5 फैट और कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर बॉडी को ऊर्जा प्रदान करता है. विटामिन बी6 त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है. वहीं, विटामिन बी7 को  बायोटिन भी कहा जाता है, जो फैट्स, कार्बोहाइड्रट और प्रोटीन को मेटाबोलाइज करता है. इसके अलावा विटामिन बी9 बालों को सुंदर बनाने और गर्भावस्था में शिशु के सही विकास के लिए जरूरी है. विटामिन बी12 नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी ने एम्पलॉयज को दे डाली 9 दिन की छुट्टी, कहा- 'बहुत हुआ काम, अब मौज करो', जानिए ब्रेक कितना जरूरी

क्या-क्या काम करता है विटामिन बी1
विटामिन बी1 को थायमिन के नाम से भी जाना जाता है, जो शरीर के कई कामों में मदद करता है. इनमें तंत्रिका तंत्र, हृदय और मस्तिष्क से जुड़े कार्य शामिल हैं. थायमिन एडेनोसिन ट्राइफास्फेट के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है. यह एक अणु है, जो कोशिकाओं के भीतर ऊर्जा का परिवहन करता है. विटामिन बी1 दालों, साबुत अनाज, नट्स और बीजों में पाया जाता है.

विटामिन बी2 कितना अहम?
राइबोफ्लेविन के नाम से मशहूर विटामिन बी2 शरीर में एनर्जी को बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है. डेयरी प्रोडक्ट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करके विटामिन बी2 की कमी को पूरा किया जा सकता है.

बड़े काम का होता है विटामिन बी3 
विटामिन बी3 को नियासिन भी कहा जाता है. यह पोषक तत्व को ऊर्जा में बदलने, कोलेट्रॉल और वसा बनाने के अलावा डीएनए बनाने और मरम्मत करने का काम करता है. विटामिन बी3 मछली, मटर,अंडे और एवोकाडो में होता है.

घाव भरने में काम आता है विटामिन बी5 
पेन्टोथेनिक अम्ल के नाम से पहचाना जाने वाला विटामिन बी5 घाव को जल्दी भरने में मदद करता है. इसके अलावा यह इम्यूनिटी में भी सुधार करता है. अंडा, शकरकंद, नट्स, मूंगफली और रेड मीट में विटामिन बी5 आसानी से मिल जाता है.

विटामिन बी6 के क्या-क्या काम?
पाइरिडोक्सिन यानी विटामिन बी6 सामान्य तंत्रिका कार्य और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए बेहद जरूरी होता है. आलू, फिश और सोयाबिन में विटामिन बी6 होता है.

विटामिन बी7 के क्या होते हैं काम?
विटामिन बी7 यानी बायोटिन वजन घटाने और फैट कम करने के लिए बेहद जरूरी होता है. मशरूम, अंडे की जर्दी, पालक, केला, सेब, और बीन्स में भरपूर मात्रा में विटामिन बी7 पाया जाता है.

विटामिन बी9 भी बेहद जरूरी
विटामिन बी9 को फोलेट या फोलिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है. यह बालों के झड़ने और कैंसर की समस्या को दूर करने मदद करता है, अंडा, पालक, केला, पत्तेदार साग, बीन्स, ब्रोकली, और मूंगफली फोलेट की कमी दूर करने में मदद करते हैं.

विटामिन बी12 शरीर के लिए कितना जरूरी?
विटामिन बी12 को कोबालमीन के नाम से भी जाना जाता है. यह नर्वस सिस्टम को फिट रखने में मदद करता है. विटामिन बी12 कोशिकाओं को एक्टिव बनाने में भी काम आता है. पनीर, दूध, दही, काजू, तिल का सेवन करके विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-Sleep After Bath: नहाने के बाद तुरंत सो जाने से क्या वाकई कमजोर होता है दिमाग? ये है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget