एक्सप्लोरर

एक दिन में इतने से ज्यादा अंडे न खाएं, वरना सेहत बनने की जगह बिगड़ जाएगी

अंडा प्रोटीन के साथ-साथ कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि हर रोज कितना अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है?

अंडे प्रोटीन, विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम और आयोडीन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इसमें कोलीन, आयरन और फोलेट भी काफी मात्रा में होता है. जो शरीर के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है और सेहत बनाए रखने में मदद करता है. अंडे में कोलेस्ट्रॉल होता है, जो एक ऐसी चीज़ है जोआपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी है और अगर इसका लेवल हाई हो जाए तो यह आपको परेशान भी कर सकती है. लेकिन क्या सिर्फ इस एक बात की वजह से आपको इसे खाना बंद कर देना चाहिए? 

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है

हम सभी जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से सबसे ज्यादा दिल का नुकसान होता है. क्योंकि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा तो आप दिल की बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं. या हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ सकता है. कोलेस्ट्रॉल दो तरह की होती है. एक हेल्दी और दूसरी अनहेल्दी. हेल्दी कोलेस्ट्रॉल हेल्दी सेल्स और टिश्यूज के साथ-साथ एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन बनाती है जो शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है. दिक्कत तब होती है जब शरीर में अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. और सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि एलडीएल और खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. 

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल दिल की बीमारी और स्ट्रोक के लिए खतरनाक

जबकि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल दिल की बीमारी और स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को बढ़ाता है. 'यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी)' का कहना है कि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को समाहित करता है और इसे बाहर निकालने के लिए लिवर में वापस ले जाता है. यही कारण है कि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल दिल संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. 

अंडे में होते हैं हेल्दी कोलेस्ट्रॉल

अंडे में हाई लेवल के कोलेस्ट्रॉल होते हैं लेकिन वह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं. यह दूसरे फूड आइटम में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से काफी अलग होते हैं. जैसे फैट और अनहेल्दी फैट में कोलेस्ट्रॉल होते हैं उससे अलग होते हैं. 

रोजाना इतने अंडे ही आपकी सेहत के लिए सही है

एक बड़े अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है. जो कि पूरी जर्दी में होता है. रोजाना एक पूरा अंडा खाने की डॉक्टर सलाह देते हैं. 'कोरियन जर्नल फूड साइंस ऑफ एनिमल रिसोर्सेज' में पब्लिश एक रिसर्च में पाया गया कि प्रति सप्ताह 2-7 अंडे खाने से उच्च एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने और मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम करने में मदद मिली. जबकि रोजाना 2 अंडे खाने से आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Myth or fact: गुड़-घी, खरबूजा के बिज, तिल... क्या सच में कब्ज से राहत दिलाता है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget