एक्सप्लोरर

डेंगू होने के बाद प्लेटलेट्स मेंटेन होने में कितना वक्त लगता है? क्या है प्लेटलेट्स बढ़ाने का घरेलू उपाय

स्वस्थ और संतुलित आहार आपको जल्दी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है.डेंगू के अधिकांश मामले में लोग आमतौर पर 1 से 2 हफ्ते में ठीक हो जाते हैं.

Dengue Fever: गर्मियों का मौसम अपने साथ कई समस्याएं लाता है. इनमें से सबसे बड़ी समस्या है डेंगू. गर्मियों के दौरान हर साल लाखों लोग डेंगू की चपेट में आते हैं. ये एक वायरल संक्रमण है जो मच्छरों के काटने से फैलता है. हर साल ये डेंगू लोगों को गंभीर इस हद तक प्रभावित करता है कि लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है. WHO ने भी इसे गंभीर वायरल संक्रमण करार दिया है. डेंगू की चपेट में आने के बाद लोगों को तेज बुखार, सिर दर्द, थकान, उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. डेंगू के दौरान लोगों की प्लेटलेट्स बहुत ही ज्यादा कम हो जाती है, जिस वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है कुछ लोगों की प्लेटलेट्स काउंट इतनी ज्यादा गिर जाती है कि उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाने की भी जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि डेंगू के समय में प्लेटलेट्स के स्तर को सामान्य रखना बहुत जरूरी होता है.आमतौर से शरीर में डेढ़ लाख से लेकर 4 लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं, इनकी संख्या 50 हजार के नीचे जाते ही रोगी की जान को खतरा हो जाता है. आइए जाते हैं डेंगू में क्यों कम हो जाता है प्लेटलेट्स और कितने दिनों में ये मेंटन हो सकता है.

डेंगू में क्यों कम हो जाता है प्लेटलेट्स

जब कोई डेंंगू वायरस से संक्रमित मच्छर हमें काटता है तो वायरस रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाता है.ये प्रवेश करते ही प्लेटलेट्स को एक तरह से बांधने लगता है औऱ फिर वायरस पूरे शरीर में फैलने लगता है.संक्रमित प्लेटलेट कोशिकाएं सामान्य प्लेटलेट्स को नष्ट कर देती हैं जो डेंगू बुखार में प्लेटलेट काउंट में गिरावट के प्रमुख कारणों में से एक है
 

डेंगू होने के कितने दिन बाद प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं

विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप सही इलाज और सही आहार ले रहे हैं तो डेंगू होने के 4 से 6 दिन बाद प्लेटलेट्स बनना शुरू हो जाते हैं.ये ज्यादा से ज्यादा ये 6 से 10 दिनों का वक्त लेता है. इस दौरान प्लेटलेट्स काफी हद तक रिकवर हो जाते है. स्वस्थ और संतुलित आहार आपको जल्दी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है.डेंगू के अधिकांश मामले में लोग आमतौर पर 1 से 2 हफ्ते में ठीक हो जाते हैं.

प्लेटलेट्स मेंटने करने के लिए इन बातों का रखे ख्याल

  • डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए.
  • नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है और थकान कम होती है
  • पपीते का सेवन करें.
  • रोजाना सुबह-शाम कीवी खाएं
  • ताजे अनाज और सब्जी का सेवन करें
  • मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें
  • पालक का सूप या सब्जी खाएं
  • अनार और चुकंदर का जूस पिएं
  • विटामिन सी से भरपूर फल सब्जी खाएं
  • ज्यादा चलने फिरने से बचें
  • शरीर को आराम दें
  • अच्छी नींद लें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Hair Washing Rules: कहीं गलत तरीके से बाल तो नहीं धो रहे आप...! जान लें शैंपू लगाने का सही तरीका क्या है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget