एक्सप्लोरर

पुराने से पुराने कब्ज में असर दिखा सकता है ये घरेलू नुस्खा...बस इतनी मात्रा में ही करें सेवन

Remedies For Constipation: कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे हर वक्त असहजता बनी रहती है..ये व्यक्ति के रुटीन और काम को भी प्रभावित करती है.इससे राहत पाने के लिए आप कुछ परखे हुए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं

Fastest Home Remedies For Constipation:खराब खानपान,खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड,एक्सरसाइज की कमी के कारण इन दिनों हर कोई कब्ज की समस्या से परेशान है..वैसे तो कब्ज बहुत ही कॉमन सी प्रॉबल्म है लेकिन अगर किसी को हो जाए तो उसकी रातों की नींद उड़ जाती है, दिन का चैन खतम हो जाता है..ये एक ऐसी समस्या है जिसके चलते मरीज का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, मल त्यागने में दिक्कत आती है, पेट साफ नहीं होने के कारण आलस बना रहता है,चिड़चिड़ापन महसूस होता है,पेट में दर्द, भारीपन,उल्टी, सिरदर्द, भूख का ना लगना, किसी भी काम में मन ना लगना जैसी परेशानियां होती है.इस समस्या से निपटने के लिए किचन में  मौजूद कुछ खास चीजों का सेवन करने से आपको आराम मिल सकता है..जानते हैं इसके बारे में

कब्ज होने का कारण

  • भोजन में रेशेदार आहार की कमी
  • रात में देर से भोजन करना
  • पानी कम पीना
  • मैदे से बने तले हुए मिर्च मसालेदार भोजन करना.
  • भोजन पचे बिना ही दोबारा भोजन कर लेना
  • देर रात तक जागने की आदत
  • अधिक मात्रा में लंबे समय तक पेन किलर का इस्तेमाल करना.

इस घरेलू उपाय से मिलेगी कब्ज में राहत

सोंठ से कब्ज में मिलेगी राहत-दो से तीन चम्मच भुने चने लीजिए और उसे पीसकर पाउडर बना लीजिए. फिर इस में आधा चम्मच जीरा का पाउडर मिलाएं और एक चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं. इन तीन चीजों का मिश्रण तैयार करें और दो बार इसका सेवन करें. रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद इस मिश्रण का सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है.

जीरा अजवाइन का सेवन-दो चम्मच जीरा लीजिए और इसमें 2 चम्मच अजवाइन के बीज मिलाइए.अब एक चम्मच काला नमक मिलाएं और इसे मिक्स करके किसी डब्बे में रख लें. सुबह खाली पेट इस मिश्रण का एक चम्मच खाएं और उसके बाद आधा गिलास गुनगुना पानी पी लें.. इससे भी आपको कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है.

आरंडी के तेल से मिलेगी राहत-पुराने से पुराने कब्जे से परेशान है तो रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में एक से दो चम्मच अरंडी का तेल डालकर दूध पी लें, कब्ज दूर करने का ये घरेलू इलाज बहुत ही उपयोगी माना जाता है.

मुनक्के का सेवन-कब्ज में मुनक्का काफी फायदा पहुंचा सकता है. रोज रात में करीब 8 से 10  मुनक्के रात को पानी में भिगो दें. सुबह इनके बीज निकालने और फिर उन्हें दूध में उबाल लें, इस दूध का सेवन करें इससे राहत मिलेगी.

सौंफ से मिलेगी राहत-सौंफ के बीज पाचन तंत्र में गैस्ट्रिक एंजाइम बढ़ाते हैं. रोज आधा चम्मच सौंफ के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी के साथ लें.ये समस्या दूर करने के अलावा पेट की सफाई भी ठीक से करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शिमला मिर्च से न करें नफरत, इसको खाने के भी हैं कई फायदे, कैंसर तक से लड़ने में है मददगार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget