एक्सप्लोरर

क्या गर्मियों में आपके माथे पर भी हो जाती है जबरदस्त टैनिंग...ये घरेलू उपाय चुटकियों में दिखाएगा असर

Forehead Tanning:कई बार माथे की टैनिंग शर्मिंदगी की वजह बन जाती है.स्किन डल औऱ खराब सा दिखता है.अब चिंता छोड़िए और इन घरेलू नुस्खों की मदद से टैनिंग से छुटकारा पाइए.

Forehead Tanning: गर्मियों में खूबसूरत और बेदाग स्किन पाना कठिन होता है. क्योंकि गर्मी के मौसम में सूरज की तेज किरणे हमारे स्किन को कई तरह से नुकसान पहुंचती है. इसके अलावा धूल और मिट्टी के सीधे संपर्क में आने से भी स्किन की समस्या होती है. कुछ लोगों के माथे पर जबरदस्त टैनिंग हो जाती है. तमाम स्किन केयर प्रोडक्ट उसे करने के बाद भी माथा काला नजर आता है. ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीका बता रहे हैं, इसके इस्तेमाल से आप माथे की डार्कनेस रिमूव करके त्वचा पर निखार ला सकते हैं. आईए जानते हैं वो कौन से तरीके हैं.

माथे की टैनिंग दूर करने के उपाय

हल्दी-हल्दी अपने एंटीसेप्टिक के एंटीबैक्टीरियल और रंगत निखारने वाले गुण के लिए जाना जाता है. ऐसे में अगर आपके माथे पर जबरदस्त टैनिंग हो गई है तो आप इसका इस्तेमाल करके कालेपन को दूर कर सकते हैं. इसके लिए कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर माथे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें. फिर हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें. ऐसा नियमित रूप से करने से आपके माथे की टैनिंग दूर हो जाएगी.

शहद और नींबू-माथे की टैनिंग दूर करने के लिए आप शहद और नींबू का मिश्रण भी लगा सकते हैं. एक चम्मच नींबू के रस को एक चम्मच शहद में मिला लें और उंगलियों की मदद से इसे सिर पर लगाकर एक घंटा छोड़ दें. यह टैनिंग को हल्का कर देता है. दरअसल नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो मैल को हटाकर स्किन के टोन को सही करता है.

बेसन और हल्दी-बेसन और हल्दी न सिर्फ त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है, बल्कि टैनिंग को भी दूर करता है, इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन ले लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इसे आप पानी या दूध के साथ मिक्स करके पैक बना लें. अब माथे पर इसे लगाकर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें. ये स्किन को एक्स्पोलिएट करेगा. डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे और टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी.

बादाम का तेल- बादाम का तेल भी टैनिंग हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए आप एक कटोरी में बादाम का एक चम्मच तेल, शहद और दूध का पाउडर मिलाएं. इस पेस्ट को अपने माथे पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें. फिर रगड़कर माथे को साफ कर लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर माथे का कालापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा.

कच्चा दूध - आप कच्चे दूध में गुलाब जल को मिलकर भी माथे पर लगा सकते हैं. यह टैनिंग दूर करने में मददगार साबित हो सकता है. क्योंकि दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत में सुधार करने और कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है.

खीरा-खीरे का रस भी टैनिंग की समस्या को दूर कर सकता है. खीरे में विटामिन सी की मात्रा होती है, जो त्वचा के ग्लो को बढ़ावा देता है. ऐसे में खीरे का रस नियमित रूप से माथे पर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर हो सकती है.

यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget