एक्सप्लोरर

Holi Festival 2023: पकवानों के शौकीन हैं? सोच समझकर खाएं... ये परेशान भी कर सकते हैं

होली पर हर घर में पकवान तैयार किए जाते हैं. रंग, गुलाल लगाने के लिए आने वाले लोग पकवान खाते हैं. ऐसे में उन्हें एसिडिटी समेत अन्य परेशानी हो सकती है. लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

Holi DIshes: होली को लेकर देश में अलग माहौल बना हुआ है. बाजार में रंगोें की बिक्री हो रही है. वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी पकवानों की बिक्री हो रही है. लोग बाजार से पकवान खरीद कर घर ले जा रहे हैं. वहीं, महिलाएं घरों में बड़े चाव से पकवान तैयार करती हैं. घरों में दही बड़े, पकौड़ी, गुजिया समेत अन्य पकवान तैयार कर लिए जाते हैं. होली मनाने के लिए आने वाले लोग बड़े चाव से इन पकवानों को खाते हैं. लेकिन इन पकवानों को खाने से कई तरह की परेशानियां भी हो जाती है. ऐसे में इन्हें सोच समझकर खाने की जरूरत है. 

गुजियां खाएं, मगर संभलकर

गुुजिया में प्रोटीन कम, जबकि वसा और कार्बाेहाइड्रेट बहुत अधिक होता है. यही कार्बाेहाइड्रेट बॉडी को नुकसान पहुंचाता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 0.96 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और 4.48 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है. कार्बाेहाइड्रेट अधिक होने का कारण नुकसान हो सकता है. फाइबर, सोडियम और पोटैशियम बहुत कम मात्रा में होते हैं. इस वजह से यह उतना फायदेमंद नहीं होता है. इससे एसिडिटी संबंधी परेशानी हो सकती है. 

दही बड़े वाले ये ध्यान रखें

दही बड़ा सेवन करने वालों को भी ध्यान रखने की जरूरत है. जो लोग आर्थराइटिस के मरीज हैं. दही उनकी परेशानी बढ़ा सकती है. वहीं, जो लोग अस्थमैटिक हैं. उनकी सांस संबंधी परेशानी अधिक हो सकती हैं. सांस की बीमारी वाले मरीजों को दही खाने से बचना चाहिए. वहीं, जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंस के पेशेंट हैं. उनको दही आसानी से नहीं पच पाता है. उन्हें डायरिया और पेट दर्द की समस्या हो सकती है. दही बड़े में मीठी सॉस, हरी चटनी मिलाने के कारण एसिडिटी की समस्या हो सकती है. 

मीठा खाने वाले ये ध्यान रखें

पकवानों में लोग रसगुल्ला, जलेबी समेत अन्य मिठाई भी रखते हैं. जो लोग डायबिटीक हैं.  वो जलेबी व अन्य मीठे पकवान खाने से बचें. अधिक मीठा खाने पर इनकी तबियत बिगड़ सकती है. वहीं, कुछ लोगों को मिठाई खाने से एसिडिटी संबंधी समस्या हो जाती हैं. उन्हें भी मीठा नहीं खाना चाहिए

गोलगप्पे कम खाएं

गोलगप्पे मेंदा और आटे के बनाए जाते हैं. मेंदा के बनाए गोलगप्पों को पचाने में मेहनत अधिक लगती है. इसके अलावा गोलगप्पों के साथ पीए जाने वाला पानी बेहद मसालेदार होता है. इससे एसिडिटी की समस्या गंभीर हो सकती है. एसिडिटी की परेशानी अधिक लग रही है तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट कर दवा लें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Bhang On Holi: होली पर लोग क्यों पीते हैं भांग? क्या है इसके पीछे की स्टोरी, जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget