एक्सप्लोरर

जापान में 15 लाख से ज्यादा लोग घरों में कैद, बढ़ रहा है 'हिकिकोमोरी' का ट्रेंड, जानिए आखिर क्या है ये बला?

जापान में समाज से खुद को अलग करने और अकेले रहने की इस प्रक्रिया को 'हिकिकोमोरी' कहा जाता है. इसका ट्रेंड जापान में बढ़ता जा रहा है.

Hikikomori In Japan: जीवन के उतार-चढ़ाव और कठिन परिस्थितियों से परेशान लोग अक्सर अकेलेपन में रहना पसंद करते हैं. ये समस्या तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब ऐसे लोगों की संख्या अधिक हो जाए. कोरोना महामारी ने इस परेशानी को तेजी से बढ़ाने का काम किया है. क्योंकि लॉकडाउन के चलते पूरी दुनिया घर की चारदीवारी में कैद हो गई थी. इन दिनों एक देश की सरकार के लिए अकेलेपन की समस्या चिंता का सबब बनी हुई है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जापान में 15 लाख से ज्यादा कामकाजी उम्र के लोग घरों में कैद हैं. ये लोग न तो घर से निकलते हैं और ना ही लोगों से मिलना पसंद करते हैं. 

जापान में समाज से खुद को अलग करने और अकेले रहने की इस प्रक्रिया को 'हिकिकोमोरी' कहा जाता है. इसका ट्रेंड जापान में बढ़ता जा रहा है. हिकिकोमोरी से पीड़ित लोग किसी से बातचीत करना या जुड़ना पसंद नहीं करते. उन्हें सिर्फ घर में रहना पसंद होता है. 10 से 69 साल की उम्र के 30,000 जापानी लोगों पर किए गए एक सर्वे के मुताबिक, 15-62 एज-ग्रुप के 2 पर्सेंट व्यक्ति हिकिकोमोरी से पीड़ित हैं.

क्या है हिकिकोमोरी?

माना जाता है कि 'हिकिकोमोरी' शब्द जापान में 1990 के दशक में उन युवाओं के लिए गढ़ा गया था, जिन्होंने समाज से खुद को काट लिया था और अपने घरों में आइसोलेट हो गए थे. एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका की मानें तो उस व्यक्ति को हिकिकोमोरी माना जाता है, जो 6 महीने या इससे लंबे समय तक समाज से दूरी बनाए रखते हैं या उनसे कटे रहते हैं. हिकिकोमोरी को टेंशन, डिप्रेशन, पढ़ाई का दबाव, रिश्तों में कलह और सामाजिक भय आदि से जोड़ा जाता है. 

जापान में क्यों बढ़ रहा 'हिकिकोमोरी' का ट्रेंड?

जापान में हिकिकोमोरी का ट्रेंड कई वजहों से बढ़ रहा है. जापान में कई युवा स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने और अच्छी नौकरियों के लिए ज्यादा पढ़ाई के दबाव का सामन करते हैं. इससे उनमें तनाव और चिंता जैसी दिक्कतें पैदा होती हैं. इसके अलावा, करियर ग्रोथ की टेंशन, कुछ न कर पाने का दबाव भी इसके बढ़ने के कारणों में शामिल है. हिकिकोमोरी का इलाज आमतौर पर दवा से नहीं होता, बल्कि साइकोथेरेपी से किया जाता है. हालांकि मेंटल हेल्थ में सुधार करने के लिए दवाइयों की जरूरत भी पड़ती है. हिकिकोमोरी से जूझने वाले लोगों को परिवार के सपोर्ट की या मेडिकल प्रोफेशनल की जरूरत पड़ती है. 

ये भी पढ़ें: Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बढ़ सकता है ब्लड शुगर का लेवल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget