एक्सप्लोरर

High Cholesterol Solution: कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है तो खाना खाने के बाद रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होगी कोई समस्या

High Cholesterol Controlling Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या समस्या से परेशान रहते हैं तो ये आयुर्वेदिक टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं. क्योंकि ये बेहद आसान हैं और जल्द असर दिखाते हैं...

How to treat High Cholesterol: आयुर्वेद में कोलेस्ट्रॉल को उतना बुरा नहीं माना जाता जितना कि अन्य चिकित्सा पद्धतियों में माना जाता है. क्योंकि आयुर्वेद का मानना है कि कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए आवश्यक चिकनाई, खासतौर पर ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम के लिए जरूरी मात्रा में ऑइंटमेंट का काम करता है. लेकिन समस्या सिर्फ तब होती है, जब कोलेस्ट्रॉल की अमा शरीरमें जमने लगती है. आयुर्वेद में अमा उस एक पदार्थ को कहा जाता है, जो मेटाबॉलिक क्रियाओं के दौरान निकलता है. यह चिपचिपा और दुर्गंध युक्त होता है. 

अमा शरीर के वसा ऊतकों यानी फैट टिश्यूज में लंबे समय तक के लिए जम जाता है और जब इसकी मात्रा अधिक बढ़ जाती है तो यह शरीर के अन्य टिश्यूज में भी फैलने लगता है, जिससे रक्त प्रवाह में बाधा आती है और हाई बीपी तथा हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं होने लगती हैं. 

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या करें?

हेल्दी डायट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्या से बचा जा सकता है. यदि आप ऐसा भोजन करते हैं, जो अधिक वसायुक्त होता है तब भी आप नीचे दी गई टिप्स को अपनाकर स्वयं को स्वस्थ और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं.

1. भोजन के बाद ये दो चीजें करें

भोजन करने के बाद कभी भी तुरंत सोने के लिए नहीं जाना चाहिए और ना ही लंबे समय के लिए बैठना चाहिए. बल्कि आप भोजन के बाद 10 मिनट के लिए वज्रासन में बैठें और फिर 25 से 30 मिनट की चहलकदमी करें. यानी धीमी गति से जरूर टहलें.

2. इन चीजों के बाद आइसक्रीम ना खाएं

यदि आप ऑइली फूड या डीप फ्राइड फूड का सेवन करते हैं तो इसके बाद आइसक्रीम का सेवन या ठंडे पानी का सेवन ना करें. ऐसा करने से लिवर, पेट और आंतों पर बुरा असर पड़ता है और पाचन धीमा होता है. 

3. ये चीजें पहुंचाएंगी फायदा

यदि आपको ऑइली फूड खाना पसंद है या अक्सर आप हेवी फूड का सेवन करते हैं तो भोजन के बाद एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. आप ऐसा दिन में दो बार कर सकते हैं. इससे कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहेगा और पाचन भी बेहतर बना रहेगा.

4. गर्म पानी का सेवन करें

ऑइली और वसायुक्त भोजन करने के बाद गर्म पानी का सेवन लाभकारी होता है. यह पाचन को बढ़ाता है और हाजमा सही रखने में मदद करता है. यूं तो भोजन के बाद पानी पीने की आयुर्वेद में मनाही है लेकिन आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं.

5. शहद का सेवन करें

फैटी और हैवी फूड खाने वाले लोगों को दिन में कम से कम एक समय शहद का सेवन जरूर करना चाहिए. आप दो से तीन चम्मच शहद को चाटकर खाएं. ऐसा करने से ऑइली फूड का बुरा असर कम होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें-
ठंडे मौसम में बहुत जल्दी होती है गला चोक होने की समस्या, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget