एक्सप्लोरर

High BP: हाई ब्लड प्रेशर के बारे में आपको जरूर पता होनी चाहिए ये बातें

High Blood Pressure: बीपी हाई रहना सेहत के लिए बहुत अधिक नुकसान दायक होता है. क्योंकि यह शरीर हार्ट को तो नुकसान पहुंचाता ही है, साथ ही शरीर को अन्य कई बीमारियों की गिरफ्त में भी ला देता है.

High Blood Pressure Risks: बीपी हाई रहना आज के समय में एक आम समस्या है. ज्यादातर लोगों में 35 से 40 साल की उम्र के बीच यह समस्या जोर पकड़ती है. हालांकि काम के बढ़ते दबाव और अन्य सोशल प्रेशर के चलते अब कम उम्र के युवा भी इस बीमारी की चपेट में आने लगे हैं. हाई बीपी हार्ट की सेहत के लिए तो नुकसानदायक होता ही है लेकिन अगर इसे समय पर नियंत्रित ना किया जाए तो यह शरीर में अन्य बीमारियों की वजह भी बन सकता है. इस आर्टिकल में आपको हाई बीपी के रिस्क फैक्टर्स के बारे में बताया जा रहा है... 

इतना बीपी है सही 
आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति का बीपी 120/60 होता है. लेकिन आज के समय में तनाव अधिक रहने लगा है इसलिए डॉक्टर्स 130/70 के बीपी को भी अब नॉर्मल की कैटिगरी में रखे लगे हैं. इसमें बीपी को सिस्टोलिक कहा जाता है और नीचे वाले बीपी को डिस्स्टोलिक. अब आपके मन में सवाल आ सकता है कि ब्लड प्रेशर कैसे तय होता है. तो आपका हार्ट जब ब्लड को एक फोर्स के साथ पंप करता है तब यह ब्लड धमनियों में जाता है और फिर एक निश्चित फोर्स के साथ रक्त वाहिकाओं में जाता है यानी ब्लड वेसल्स में. बस इसी पर आपका ब्लड प्रेशर निर्धारित होता है. जब बीपी सिस्टोलिक 140 से ऊपर रहने लगे तब इसे खतरनाक माना जाता है.

हाई बीपी से होने वाले रोग 

  • जिन लोगों का बीपी हाई बना रहता है, उन्हें हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. ऐसा इसिलए होता है क्योंकि बीपी हाई होने से आर्ट्ररीज सिकुड़ जाती हैं और हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए अधिक प्रेशर लगाना पड़ता है.
  • ब्लड प्रेशर अधिक रहने से किडनी तक पहुंचने वाला ब्लड फिल्टर नहीं हो पाता है, इस कारण किडनी में वेस्ट जमा होने लगता है और यह किडनी के फेल होने की वजह बनता है. ब्लड प्यूरिफिकेशन में दिक्कत इसलिए आने लगती है क्योंकि हाई बीपी के कारण किडनी तक पहुंचने वाली धमनियां और वेसल्स क्षतिग्रस्त हो जाती हैं.
  • जिन लोगों का बीपी हाई रहता है उन्हें ब्रेन हेमरेज का खतरा अन्य लोगों की तुलना में 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. 
  • बीपी हाई रहने से ब्रेन को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, इस कारण ब्रेन स्ट्रोक की समस्या हो सकती है. 
  • बीपी हाई रहना याददाश्त को भी प्रभावित करता है. जिन लोगों में लंबे समय तक हाई बीपी की समस्या रहती है, उनके डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी की चपेट में आने की आशंका कई गुना तक बढ़ जाती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: घर में यूज होने वाले ये आइटम बना सकते हैं बीमार, ऐसे रखें अपना ध्यान

यह भी पढ़ें: खर्राटे कम करने में सहायक हैं ये 5 उपाय, अपनाकर देखें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget