एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग वजहों से आता है हार्ट अटैक, लक्षण भी होते हैं अलग? जानें फैक्ट

हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर, उच्च कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, डायबिटीज और मोटापा शामिल हैं. हार्ट अटैक के लक्षण हर किसी में अलग-अलग हो सकते हैं.

Heart Attack Myths : दिल की बीमारियां इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं. इनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक ज्यादा खतरनाक बनते जा रहे हैं. अवेयरनेस की कमी की वजह से ज्यादातर लोग इसे लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. हार्ट अटैक (Heart Attack) को लेकर कई ऐसे मिथक हैं, जो लोगों को गुमराह कर सकते हैं.

ऐसी बातों को लेकर 'एबीपी लाइव हिंदी' की खास पेशकश है Myth Vs Facts.  'Myth Vs Facts सीरीज' की कोशिश है कि आपको दकियानूसी बातों की दलदल से निकालकर आपतक सच्चाई पहुंचाना.

ऐसे में सावधान रहना चाहिए. माना जाता है कि हार्ट अटैक के कारण महिला और पुरुषों में अलग-अलग हो सकते हैं. इसका खतरा महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कम होता है. आइए जानते हैं इसका सही जवाब...

Myth : महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा कम होता है

Fact : दिल की बीमारियों का खतरा महिलाओं में भी उतना ही होता है, जितना पुरुषों में. समय के साथ महिलाओं में इसका जोखिम बढ़ता ही जाता है, इसलिए जरूरी है कि इस मिथक से बाहर निकलकर बचाव और जानकारी रखी जाए.

Myth : महिला-पुरुष में हार्ट अटैक के कारण अलग-अलग होते हैं

Fact : हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुरुषों और महिलाओं की एनाटॉमी और फिजियोलॉजी अलग होने से उनके फेफड़ों से लेकर मांसपेशियों तक में काफी अंतर हो सकता है. इसी तरह का अंतर उनके कार्डियोवैस्क्युलर सिस्टम में भी होता है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं का हार्ट साइज थोड़ा छोटा होता है और उनकी ब्लड वेसल्स थोड़ी संकरी. इसलिए महिलाओं में हार्ट अटैक या दिल की बीमारियों के कारण पुरुषों से अलग हो सकते हैं.

Myth : महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण भी पुरुषों से अलग होते हैं

Fact : हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक बात काफी हद तक सही है कि महिलाओं में हार्ट अटैक जो लक्षण हैं वो पुरुषों से अलग हो सकते हैं. उनकी पेट में दर्द उठना, बार-बार यूरीन लगना, उल्टी होना,घबराहट, एक बांह या दोनों में दर्द होना, जो बढ़कर गर्दन, मुंह के तालू तक पहुंच जाता है, अचानक से ज्यादा पसीना  आना, प्रेगनेंसी में प्री-एक्लेम्पसिया, जेस्टेशनल डायबटीज, एंडोमेट्रियोसिस जैसी समस्याएं आगे चलकर हार्ट अटैक का कारण बन सकती हैं, जो पुरुषों से अलग हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget