एक्सप्लोरर

केक खाने के हैं शौक़ीन तो जान लें कौन सा केक सबसे सेफ, फोटो वाला केक कितना खतरनाक

किसी सेलिब्रेशन में इस्तेमाल होने वाले केक सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं,क्योंकि इनमें हानिकारक केमिकल्स और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का इस्तेमाल होता है,जो मोटापा, डायबिटीज, कैंसर का खतरा भी बढ़ाते हैं.

Healthy Cake Options : खुशी का हर मौका केक के बिना अधूर है. बर्थडे पार्टी हो या बच्चे का जन्म या फिर किसी की शादी की सालगिरह केक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. हालांकि, इसे लेकर एक खतरनाक खुलासा हुा है. जिसमें बताया गया है कि इससे कैंसर (Cancer) जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा हो सकता है.

कर्नाटक फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने सेफ्टी टेस्ट में 12 तरह के केक को कैंसर के लिए जिम्मेदार माना है. FSSAI के 235 सैंपल्स में 12 में खतरनाक आर्टिफिशियल कलर पाए गए हैं, जिनसे कैंसर का खतरा है. इनमें Black Forest और Red Velvet Cakes  शामिल हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन सा केक सबसे सेफ है, क्या पोटो वाला केक भी खतरनाक होता है. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

क्या फोटो वाला केक खतरनाक है

फोटो वाला केक बनाने में जो सामान इस्तेमाल किए जाते हैं, उनमें हानिकारक केमिकल्स हैं. इनमें फूड कलरिंग, प्रिंटिंग इंक और प्लास्टिकाइज़र सबसे प्रमुख हैं. ये तीनों ही सेहत (Health) के लिए बेहद खतरनाक हैं. इनसे बचकर ही रहना चाहिए. इनका असर हेल्थ पर लंबे समय तक पड़ सकता है. इन तीनों ही केमिकल्स से एलर्जी, अस्थमा, पाचन की समस्याएं, स्किन प्रॉब्लम्स औ कैंसर का खतरा है.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

कौन सा केक सबसे सेफ

1. ऑर्गेनिक केक

ऑर्गेनिक केक (Organic Cake) को बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, वे नेचुरल होती हैं. इनमें हानिकारक केमिकल्स नहीं पाए जाते हैं. इसलिए ये सबसे सेफ माने जाते हैं. इन केक को खाने से सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है.

2. फ्रूट केक

फ्रूट केक (Fruit Cake) को बनाने में फल का ज्यादा इस्तेमाल होता है. ये प्राकृतिक और काफी हेल्दी होते हैं. इन्हें खाने से सेहत को नुकसान नहीं होता है. इन केक का इस्तेमाल किसी भी सेलिब्रेशन में कर सकते हैं.

3. नट केक

आजकल मार्केट में नट केक (Nut Cake) का ट्रेंड भी बढ़ा है. इनमें नट्स का ज्यादा यूज होता है. ये प्राकृतिक तौर पर फायदेमंद होते हैं. इनसे सेहत को कई लाभ मिलते हैं. इन्हें खाना सेफ होता है. कुछ तरह के केक तो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं जलाते मॉस्किटो कॉइल? तो पहले जान लें इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget