एक्सप्लोरर

15 फरवरी से पड़ने लगेगी भीषण गर्मी, बीपी-शुगर और अस्थमा के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में बीपी, शुगर और अस्थमा के मरीजों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए. जरा सी लापरवाही उनकी समस्याओं को बढ़ा सकती है. सही खानपान रखकर इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

Summer Health Tips : फरवरी में तापमान बढ़ने लगा है. 15 फरवरी के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है. तेज गर्मी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों गर्मी के तेवर तीखे होने वाले हैं. ऐसे में बीपी-शुगर और अस्थमा मरीजों को थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. जरा सी लापरवाही हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों की समस्याएं बढ़ा सकती है. अस्थमा को भी ट्रिगर कर सकती है. ऐसे में जरूरी है कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ने न दें. पारा बढ़ने पर हाई बीपी, शुगर और अस्थमा के मरीजों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें :60 मिनट भी प्रदूषण में बिताना खतरनाक, काम करना बंद कर सकता है दिमाग

गर्मी में सेहत का ख्याल कैसे रखें

1. रोजाना नियमिततौर से ब्लड शुगर के लेवल की जांच कराएं. ताकि इसे कंट्रोल किया जा सके.

2. गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी पिएं. ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों कंट्रोल में रहने पर चीनी और नमक मिला सकते हैं.

3. हेल्दी रहने के लिए जितना हो सके मौसमी फल और सब्जियां खाएं. इससे शरीर को पानी मिलता रहेगा और वह हाइड्रेटेड बना रहेगा.

4. अगर गर्मी की वजह से कमजोरी हो रही है तो सत्तू पिएं. बिना नमक-चीनी के भी इसे पी सकते हैं.

5. खुद को लू से बचाएं. शरीर को ढककर ही बाहर निकलें और लगातार पानी पीते रहें.

6. लू लगने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

गर्मी में बीपी के मरीज क्या करें

1. गर्मी के मौसम में बीपी की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए नियमित दवाएं लेते रहें.

2. गर्मी में पानी पीना बहुत जरूरी है, खासकर बीपी के मरीजों के लिए.

3. नमक का सेवन कम करने से बीपी कंट्रोल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

शुगर के मरीज क्या करें

1. अपना शुगर लेवल चेक करवाते रहें और सही टाइम पर दवाईयां लें.

2. लगातार पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेट रखें.

3. चीनी का सेवन कम करें, ज्यादा मीठी चीजें खाने से बचें.

अस्थमा के मरीजों गर्मी में क्या करें

1. गर्मी के मौसम में अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है. दिक्कत बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

2. गर्मी में लू चलने से धूल-मिट्टी आती हैं. इनसे खुद को बचाएं.

3. प्रदूषण से बचनेकी कोशिश करें.

3. नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें, इससे अस्थमा को नियंत्रित कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget