एक्सप्लोरर

Hanta Virus : चूहों से फैलने वाला हंता वायरस कितना खतरनाक, जानें लक्षण, उपाय

हंता वायरस की चपेट में आने पर थकान, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना, मतली, उल्टी और पेट दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके बाद खांसी और सांस में तकलीफ हो सकती है.

Hanta Virus : चूहों से फैलने वाले हंता वायरस ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 जनवरी से लेकर 1 जुलाई, 2024 तक 7 लोग हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) की चपेट में आ चुके हैं. जिनमें से तीन की मौत हो गई है. ये तीनों मरीज एरिजोना के हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है. बता दें कि HPS सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है. जानिए यह वायरस कितना खतरनाक है और इससे कैसे बचा जा सकता है...

​हंता वायरस क्या है
यह वायरस ग्रैंड कैन्यन राज्य में मिलने वाले हिरण चूहों से फैलता है. एक बार इसकी चपेट में आने के बाद बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है, जो बहुत जल्द सांस की तकलीफ बन सकती है. वैसे तो हंता वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में नहीं फैलता है लेकिन यह एक जगह तक सीमित नहीं रहता है, जिससे यह खतरनाक बन जाता है.

हंता वायरस के लक्षण
हंता वायरस की चपेट में आने पर थकान, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना, मतली, उल्टी और पेट दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके बाद खांसी और सांस में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं. रीनल सिंड्रोम (HFRS) के साथ रक्तस्रावी बुखार के लक्षण 1 से 8 हफ्ते के बाद नजर आते हैं. इसकी वजह से धुंधला नजर आने लगता है. गंभीर मामलों में लो ब्लड प्रेशर और किडनी फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

हंता वायरस का इलाज
सीडीसी के अनुसार, हंता वायरस का कोई खास इलाज या वैक्सीन नहीं है. हालांकि, अगर संक्रमितों की पहचान जल्दी हो जाती है तो उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है. वहीं, स्थिति गंभीर होने पर मरीजों को इंटुबैट करते हैं. गंभीर सांस की समस्या होने पर ऑक्सीजन थेरेपी दी जाती है.

हंता वायरस में मृत्यु दर
सीडीसी के मुताबिक, हंता वायरस में मृत्यु दर 38% होती है. इस बीमारी का पता लगाने में एक से 8 हफ्तों का समय लग सकता है. एचपीएस का एक फैमिली ग्रुप होता है, जो मुख्य तौर से कृन्तकों से फैलता है. दुनियाभर में लोगों में अलग-अलग बीमारी सिंड्रोम की वजह बन सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोविड के बाद बढ़ा बीमारी छिपाने का ट्रेंड, 100 करोड़ लोग इस डर के साए में, हैरान कर देगी रिसर्च में सामने आई वजह

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget