एक्सप्लोरर

Health Risk: दिमाग को अंदर से हिला सकता है Triple E इंफेक्शन, आ सकती हैं ये समस्याएं

मच्छरों के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, जीका, वेस्ट नाइल जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं. अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में अब मच्छरों की बीमारी ट्रिपल ई से एक इंसान की मौत हो गई है.

Triple E Infection : मच्छरों के काटने से कई बीमारियां हो सकती हैं. इनमें से एक ट्रिपल ई (EEE) इंफेक्शन भी है. यह एक गंभीर बीमारी है, जो ब्रेन में सूजन का कारण बनती है. EEEV का पूरा नाम ईस्टर्न इक्विन एन्सेफलाइटिस वायरस है, जो दुर्लभ है. हाल ही में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में एक मरीज की इस बीमारी से मौत हो गई है. इससे पहले 2014 में इसका मामला आया था. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से एक बार फिर ये बीमारी बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर Triple E इंफेक्शन क्या होता है और यह कितना खतरनाक हो सकता है...

Triple E इंफेक्शन क्या है

ईस्टर्न इक्विन एन्सेफलाइटिस संक्रमित मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जो बेहद दुर्लभ है. इस बीमारी से दिमाग में सूजन आ जाती है. इसकी वजह से गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी भी हो सकती है. इसमें दिमाग और रीढ़ की हड्डी के आसपास की झिल्लियों में सूजन यानी एन्सेफलाइटिस और मेनिनजाइटिस हो सकती है. 

कहां मिला था ये वायरस? 

यह वायरस उत्तरी अमेरिका और कैरिबियन में मिला था. अमेरिका में ये सबसे पहले पूर्वी और खाड़ी के तटीय राज्यों के लोगों में मिला. येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एसोसिएट रिसर्च साइंटिस्ट वेरिटी हिल ने कहा कि  यह कई तरह की पक्षियों की प्रजाति से मच्छरों में होते हुए इंसानों तक पहुंचता है. इस वायरस को आमतौर पर ब्लैक-टेल्ड मॉसक्वीटो  लेकर घूमता है. ज्यादातर पूर्वी अमेरिका, मेक्सिको और कैरिबियन में ही इसके मामले सामने आते हैं. 

Triple E इंफेक्शन कितना खतरनाक

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बीमारी से संक्रमित करीब 30 प्रतिशत लोगों की मौत हो जाती है. इलाज को बाद जो लोग बच भी जाते हैं उनमें शारीरिक और मानसिक समस्याएं देखने को मिलती है. यह हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है लेकिन 50 साल से ज्यादा और 15 साल से कम उम्र के लिए ज्यादा खतरनाक होती है.

Triple E इंफेक्शन के लक्षण

बुखार

सिरदर्द

उल्टी

मांसपेशियों में दर्द

थकान

मस्तिष्क में सूजन

ट्रिपल ई इंफेक्शन से बचाव के तरीके

1. मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.

2. मच्छर भगाने वाले क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें.

3. लंबे कपड़े पहनें.

4. शाम और सुबह के समय घर से बाहर न निकलें.

5. मच्छरों के पनपने वाली जगहों को खत्म करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget