एक्सप्लोरर

ऐसे चेक करें अपना BMI, अगर ये 30 से ज्यादा आया तो बीमारियों का अड्डा बन जाएगा शरीर

अगर आपका वजन ज्यादा है और आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपना BMI जरूर चेक करना चाहिए. क्योंकि 30 से ज्यादा बीएमआई सेहत के लिए खतरनाक होता है. यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है.

Health Tips : आज के दौर में ज्यादातर बीमारियों का कारण फिजिकल एक्टिविटीज बिल्कुल न होना और मोटापा है. हेल्थ एक्सपर्ट वजन बढ़ने को सबसे ज्यादा गंभीर मान रहे हैं. वजन को दो तरीके से चेक करते हैं. पहला वेट मशीन से और दूसरा बीएमआई (Body Mass Index)...इसके जरिए बॉडी में फैट और वेट दोनों का पता लगाया जा सकता है. सामान्य से ज्यादा BMI खतरनाक हो सकता है. यह कई बीमारियों को दावत दे सकता है. इसलिए सावधान हो जाना चाहिए. 18-25 का बीएमआई नॉर्मल माना जाता है. 25-30  बीएमआई ज्यादा वजन और 30 से ज्यादा बीएमआई मतलब आप मोटापे के शिकार हैं. ऑनलाइन या कई दूसरे तरीकों से बीएमआई जाना जा सकता है. 30 से ज्यादा बीएमआई वालों में कुछ बीमारियों का खतरा रहता है. आइए जानते हैं...
 
ऑस्टियोआर्थराइटिस 
जितना ज्यादा शरीर का वजन, जोड़ों पर उतना ही दबाव पड़ता है. इसकी वजह से हड्डियां और जोड़ कमजोर हो जाते हैं. इनकी वजह से घुटनों में दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस, कमर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 25 या उससे ज्यादा बीएमआई है तो जोड़ों में कठोरता का खतरा रहता है. इसकी वजह से ऑस्टियोआर्थराइटिस  बढ़ सकती है. अगर घुटनों में पहले ही से समस्या है तो यह और खतरनाक हो सकता है.
 
फैटी लिवर
अगर शरीर का वजन ज्यादा है तो उसका असर लिवर पर पड़ता है. ज्यादा बीएमआई होने से लिवर में फैट जम सकता है. फैटी लिवर के चलते लिवर का काम प्रभावित हो सकता है और  सिरोसिस की समस्या भी हो सकती है. कुछ शोध के मुताबिक, फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों का वजन कम होने से यह समस्या ठीक हो सकती है.
 
कार्डियोमायोपैथी
हार्ट की मांसपेशियों की समस्याएं कार्डियोमायोपैथी से जुड़ी हैं. इसकी वजह से हार्ट सही तरह से ब्लड पंप नहीं कर पाता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, हाई बीएमआई की वजह से हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क भी बढ़ जाता है. इसकी वजह से कार्डियोमायोपैथी हो सकती है. इस बीमारी में हार्ट हार्ड और मोटा हो जाता  है. ऐसी स्थिति में शरीर के बाकी हिस्सों में ब्लड पंप नहीं हो पाता है और हार्ट अटैक का कारण बनता है.
 
इस तरह की समस्याओं में रहें सावधान
  • हाई कोलेस्ट्रॉल या डिस्लिपिडेमिया
  • टाइप-2 डायबिटीज।
  • धमनियों से जुड़ी बीमारियां
  • पित्ताशय की बीमारी
  • स्लीप एपनिया 
  • सांस लेने में समस्या
  • चिंता या तनाव या मानसिक बीमारी
  • शरीर में दर्द 
  • शारीरिक तौर पर काम करने में परेशानी
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget