एक्सप्लोरर

काली जीभ देखकर शकुन अपशकुन का अंदाजा लगाना छोड़िए, अंधविश्वास नहीं हेल्थ से जुड़ा है कारण, ये हो सकती हैं गंभीर वजहें

किसी के कुछ कहते ही कुछ बुरा हो जाए तो मन में एक ही ख्याल आता है ‘काली जुबान’. पर, जरा सोचिए जुबान असल में काली दिखने लगे तो क्या उसे सिर्फ काली जुबान बोलकर अनदेखा कर पाएंगे आप.

Causes Of Black Tongue: काली जुबान महज अंधविश्वास से  भरा एक जुमला नहीं है. किसी की काली जुबान दूसरों के  नुकसान की  तरफ इशारा करती है. लेकिन अपनी खुद की जुबान गुलाबी  रंग की जगह काली दिखने लगे  तो ये उससे भी ज्यादा टेंशन की बात होती है. जुबान यानी कि जीभ हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होती है. जिसके अलग अलग रंग अलग अलग हेल्थ कंडिशन की तरफ इशारा करते हैं. आपने कई बार नोटिस किया होग, जुबान कभी सफेद कभी गुलाबी और कभी कभी कुछ खाने से नीली भी दिखाई देती है. ये जुबान अगर काली नजर  आने  लगे तो आपको समझना जरूरी है कि ये किन हेल्थ कंडिशन्स की तरफ इशारा है.
 
काली जीभ के लक्षण
जीभ का स्ट्रक्चर ऐसा होता है, जो पपीला नाम के छोटे छोटे बंप्स से कवर होता है. जिनमें बहुत हल्का सा उभार होता है. जब जीभ पर डेड सेल्स ज्यादा जम जाते हैं तब पपीला ज्यादा  उठे हुए नजर आते हैं. डेड सेल्स जमा होते रहे तो काले भी दिख सकते हैं. इनमें जलन और झुनझुनी भी महसूस हो सकती है. मुंह से बदबू भी ज्यादा आ सकती है और खाने का स्वाद भी अजीब लग सकता है.
 
काली जीभ के कारण
  • जो लोग लगातार तंबाकू या सिगरेट का सेवन करते हैं उनकी जुबान काली दिख सकती है. तंबालू में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो बहुत आसानी से जीभ के पपीला  को बढ़ाते हैं.
  • कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो काली जीभ का कारण बन जाती हैं. इन दवाओँ की वजह से मुंह में सूखापन आ जाता है. और डेड सेल्स का पपीला पर जमना  शुरू हो जाता है.
  • जो लोग दांतों की सफाई के बाद जीभ की सफाई पर ध्यान नहीं देते, वो भी काली जीभ का शिकार हो सकते हैं.
  • ज्यादा चाय कॉफी पीने  वालों को भी काली जीभ का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह से पपीला आसानी से बढ़ते हैं. 
  • जिनके मुंह में लार का बनना कम हो जाता है वो भी काली जुबान से पीड़ित हो सकते हैं. क्योंकि जब लार कम बनती है तो डेड सेल्स स्किन पर जमा होने लगते हैं.
काली जीभ होने से कैसे बचाएं?
जीभ को काला होने से बचाने के लिए उसे नियमित रूप से साफ करें. इसके लिए आप टंग स्क्रेपर का यूज भी कर सकते हैं. चाय कॉफी या कुछ गर्म खाने के तुरंत बाद ब्रश न करें. मुंह का टेंप्रेचर नॉर्मल होने दें.
जीभ ज्यादा काली हो गई हो तो घरेलू उपचार से बेहतर है डॉक्टर की सलाह लें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget