एक्सप्लोरर

बैली फैट बर्न करने में असफल हो रही हैं आपकी सारी ट्रिक्स? आज ही आजमाएं अंडे से जुड़ा ये जबरदस्त प्लान

Health Tips: तेजी से वजन कम करने वालों के लिए उबला हुआ अंडा एक बेहद लोकप्रिय फैट डाइट है. आइए आज हम आपको विस्तार से इस डाइट प्लान के बारे में बताते हैं.

Weight Loss Tips: वजन घटाने में अंडे का सेवन शुरूआत से ही किया जाता रहा है. जो लोग वजन कम करने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं वह जानते हैं कि अंडा उनकी डाइट में कितनी अहम भूमिका निभाता है. अंडे में मौजूद हेल्दी गुण जैसे प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-ई और सिलेनियम आदि आपके शरीर के लिए कई वजहों से बेहद आवश्यक है. इससे न केवल आपका शरीर मजबूत बनाता है, बल्कि ये आपको स्ट्रेस फ्री बनाए रखने में भी सहायक साबित हो सकता हैं. तेजी से वजन कम करने वालों के लिए उबला हुआ अंडा एक लोकप्रिय डाइट है. इस वजन कम करने वाले डाइट प्लान को बॉइल्ड एग भी कहा जाता है, तो आइए आज हम आपको विस्तार से इस डाइट प्लान के बारे में बताते हैं.

उबले अंडे से जुड़ा क्या है ये डाइट प्लान उबले अंडे का ये डाइट प्लान कम कार्ब और कम कैलोरी के सेवन के लिए बनाया गया है, जो आपके भोजन को जल्दी से वजन कम करने का दावा करता है. इस डाइट प्लान में आपको हर दिन उबले अंडे, अन्य लीन प्रोटीन, गैर-स्टार्च से भरपूर सब्जियां और कम कार्ब वाले फलों का सेवन करना होता है. इस डाइट प्लान के निर्माता एरीले शैंडर के मुताबिक, यह कम कार्ब और कम कैलोरी वाली डाइट आपको सिर्फ 2 हफ्ते में 25 पाउंड यानि कि 11 किग्रा तक कम करने में मदद कर सकता है. एरीले शैंडर का यह भी मानना है कि ये डाइट आपके वजन को कम करने के अलावा कई अन्य तरीकों से भी आपके शरीर के लिए लाभकारी है. यह आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में सहायक है. इसके अवाला यह आपकी आंखों की रौशनी बढ़ाने में भी मददगार है और साथ ही आपकी हड्डियों, बालों और नाखूनों को भी मजबूत बनाने का काम करता हैं.

ये बॉइल्ड एग डाइट प्लान कैसे फॉलो करें? उबले हुए अंडे का ये डाइट प्लान आपको दिन के हर एक आहार के लिए कुछ खास खाद्य पदार्थों के सेवन की अनुमति देता है. जैसे कि- -आपको नाश्ते में कम से कम दो अंडे खाने हैं. इसके साथ आप टमाटर जैसी नॉन-स्टार्च वाली सब्जी या एक कम कार्ब वाला फल जैसे अंगूर आदि का सेवन भी कर सकते हैं. -आपको लंच और डिनर में नॉन-स्टार्च वाली सब्जियों और अंडों का सेवन करना है. -अगर आप वजन घटाने के लिए साइकिलिंग या एरोबिक्स जैसी हल्की एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो आप अंडे के साथ मछली आदि का सेवन भी कर सकते हैं. -डिनर में आपको हल्का खाना या सूप का सेवन करना है. इसके लिए आप अंडे का सूप भी बना सकते हैं.

कैसे फायदेमंद है वजन कम करने में ये डाइट प्लान? उबले हुए अंडों में कम कैलोरी पायी जाती हैं, लेकिन यह हाई प्रोटीन से भरपूर होते हैं. अगर आप अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं जाती मगर प्रोटीन आपके शरीर को फैट बर्न करने की ऊर्जा देने में मदद करता है. इसके साथ अंडे के सेवन से आपका पेट भी बहुत समय तक भरा रहता है जिससे आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती. इसके अलावा उबले हुए अंडे में कार्ब्स भी कम मात्रा में होते है, जो आपके वजन को कम करने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं.

सच में, 12 शोधों में पाया गया कि अंडा वजन कम करने में सहायक है और इसके साथ ही ये दिल से संबंधित रोगों के जोखिम को कम करने में भी बेहद मददगार हो सकते हैं. दरअसल तनाव को हाई ब्लड प्रेशर का एक बड़ा कारण माना गया है. ऐसे में उबले हुए अंडे में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होने के कारण यह तनाव को कम करने में उपयोगी होता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है. इसलिए अंडा एंटीहाइपरटेंसिव गुणों की वजह से मानसिक बीमारियों से भी आपकका बचाव कर सकता है.

Chanakya Niti: पति और पत्नी को बच्चों को लेकर हमेशा इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget