एक्सप्लोरर

Weekend Sleep: छू भी नहीं पाएंगी हार्ट अटैक, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां, बस वीकएंड में करें ये काम

एक स्टडी के मुताबिक, अगर काम के दिनों में आपकी नींद पूरी नहीं हो तरही है तो वीकेंड पर ज्यादा सोकर इस कमी को पूरा कर सकते हैं. इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का रिस्क काफी कम होता है.

Reduce Heart Attack Risk Tips : हफ्तेभर की भागमभाग में न नींद पूरी हो पाती है और ना ही शरीर को आराम मिल पाता है, लिहाजा बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान हार्ट (Heart) को होता है. नींद पूरी न होने से बीपी, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक का रिस्क काफी ज्यादा बढ़ सकता है.

ऐसे में इससे बचने के लिए वीकेंड पर कंप्लीट रेस्ट का महत्व बढ़ जाता है. दरअसल एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि अगर वीकेंड यानी छुट्टी वाले दिन पर्याप्त नींद (Sleep) लेकर सोया जाए तो बाकी दिन की नींद की कमी पूरी हो जाती है. जानिए इसके फायदे...

नींद पूरी न होने से क्या खतरा होता है

चीन में State Key Laboratory of Infectious Disease की 14 साल की स्टडी में पता चला है कि वीकेंड पर लंबे समय तक सोने वालों की नींद की कमी की भरपाई की जा सकती है. शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों को सबसे अधिक 'कैच-अप' नींद मिली, उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क 20% कम था. इस स्टडी में करीब 91,000 लोगों के डेटा का इस्तेमाल हुआ. जो रात में कम सोते थे. 

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

दिल की सेहत के लिए नींद क्यों जरूरी है

नींद में हमारा शरीर पूरी तरह आराम करता है और खुद की मरम्मत करता है. सोते समय व्यक्ति की हार्ट स्पीड और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, क्योंकि उसकी सांसें स्थिर और नियमित हो जाती हैं. इसके अलावा, आप जितना कम सोएंगे, आपका तनाव हार्मोन कोर्टिसोल उतना ही अधिक समय सक्रिय रहेगा. जबकि यह आपके मेटाबॉलिज्म और तनाव से लड़ने के लिए जरूरी है.

कोर्टिसोल के लगातार हाई लेवल का मतलब है कि आपके शरीर को इसकी आदत हो जाएगी. एक्स्ट्रा कोर्टिसोल से सूजन हो सकती है, अधिक केमिकल निकल सकते हैं जो प्लेटलेट के गाढ़ेपन या ब्लड क्लॉटिंग को ट्रिगर कर सकते हैं. यह उन हार्मोनों के उत्पादन को भी प्रभावित कर सकता है जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इससे इंसुलिन प्रतिरोध और अन्य हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

नींद की कमी से क्या-क्या समस्याएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नींद की कमी से हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और हार्ट डिजीज का खतरा काफी ज्यादा रहता है. नींद पूरी न होने पर स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है और शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ जाता है. इससे हार्ट में भी इंफ्लामेशन होता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है.

वीकेंड में कितना सोना चाहिए

अगर आप अपनी नींद की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो वीकेंड पर ज्यादा सोने की जरूरत होगी, जिसका असर आपकी पर्सनल और सोशल लाइफ पर पड़ सकता है. 2023 में नेशनल स्लीप फाउंडेशन के एक अध्ययन से पता चला है कि एक घंटे की नींद की कमी को पूरा करने के लिए भी काफी ज्यादा समय लगता है. इसलिए हफ्ते के 5 दिनों की नींद की कमी को पूरा करने के लिए वीकेंड पर 48 घंटे से ज्यादा की जरूर होती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या वर्कलोड से भी जा सकती है आपकी जान? 26 साल की लड़की की मौत के बाद उठ रहे सवाल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget