एक्सप्लोरर

डेस्क जॉब करने वाले सावधान! इस विटामिन की कमी की वजह से बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा

विटामिन B12 की कमी एक साइलेंट हेल्थ क्राइसिस है, जो तेजी से पांव पसार रहा है.खासकर डेस्क जॉब करने वाले लोग,जो पूरे दिन कंप्यूटर से चिपके रहते हैं उन्हें यह समस्या सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है.

Vitamin B12 Deficiency :  भारत में एक हेल्थ क्राइसिस साइलेंट तरीके से पनप रही है- विटामिन B12 की कमी. यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही है और सबसे हैरानी की बात यह है कि इसके लक्षण इतने सामान्य हैं कि लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं. खासकर डेस्क जॉब करने वाले युवा और मिड एज प्रोफेशनल्स इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं. हाल में आई मेडिबडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले 57% से ज्यादा पुरुष कर्मचारी (Male Employees) में विटामिन बी12 की कमी पाई गई है. करीब 50% तक महिलाओं में भी यह समस्या पाई गई है. आइए जानते हैं ये विटामिन हमारे लिए कितना जरूरी है और क्यों...

क्या है विटामिन B12

विटामिन B12 एक ज़रूरी पोषक तत्व है जो शरीर की नर्वस सिस्टम को ठीक रखने, DNA बनाने और लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) बनाने में मदद करता है. इसकी कमी से थकान, चक्कर, भूख न लगना, याद्दाश्त कमजोर होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसे लक्षण सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत की हर दूसरी महिला है एनीमिया की शिकार, क्या आप भी हैं खतरे में?

क्यों हो रही है B12 की कमी

1. शाकाहारी जीवनशैली

B12 मुख्य रूप से नॉन-वेज फूड (जैसे मांस, अंडा, मछली) में पाया जाता है. भारत में बड़ी संख्या में लोग शाकाहारी हैं, जिससे उन्हें यह विटामिन फूड से नहीं मिल पाता है.

2. ज्यादा प्रोसेस्ड और जंक फूड खाना

फास्ट फूड और प्रोसेस्ड आइटम्स में पोषण की मात्रा बेहद कम होती है. डेस्क वर्कर्स अक्सर टाइम बचाने के लिए ऐसे खाने की आदत डाल लेते हैं.

3. डेस्क जॉब और सेडेंटरी लाइफस्टाइल

कई घंटे कंप्यूटर पर बैठे रहना, धूप से दूरी, एक्सरसाइज की कमी, ये सब शरीर के पाचन और पोषण अवशोषण (Absorption) पर असर डालता है.

किन्हें है सबसे ज्यादा खतरा

आईटी सेक्टर के प्रोफेशनल्स

कॉर्पोरेट ऑफिस में बैठने वाले कर्मचारी

लंबे समय से शुद्ध शाकाहारी व्यक्ति

बुजुर्ग या पेट की दवा लेने वाले लोग

प्रेग्नेंट महिलाएं

ये समस्या दिखती क्यों नहीं

विटामिन B12 की कमी का सबसे बड़ा खतरा यह है कि इसके लक्षण धीरे-धीरे आते हैं. लोग इसे सामान्य थकान, बढ़ती उम्र या मेंटल स्ट्रेस मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. जब तक इसकी सही जांच होती है, तब तक शरीर को गंभीर नुकसान हो चुका होता है.

कैसे करें पहचान

हर समय थकान या नींद आना

बिना मेहनत के सांस फूलना

याददाश्त में कमी

मूड स्विंग या डिप्रेशन जैसा महसूस होना

जीभ में जलन या मुंह में छाले

हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन

इस समस्या का समाधान क्या है

1. डॉक्टर की सलाह पर B12 टैबलेट या इंजेक्शन यानी सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.

2. अंडा, दूध, दही, चीज़, फोर्टिफाइड अनाज और सोया प्रोडक्ट्स  डाइट में शामिल करें.

3. साल में एक बार विटामिन B12 की जांच करवाएं, खासकर अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं.

4.थोड़ी-थोड़ी एक्सरसाइज, धूप में रहना और हेल्दी डाइट शरीर को विटामिन अवशोषण में मदद करते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज खार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget