एक्सप्लोरर

UPSC की तैयारी कर रहे युवक को हुई वर्ल्ड वॉर वाली बीमारी, जानें क्या होते हैं इसके लक्षण और ये कितनी खतरनाक

डॉक्टर्स का कहना है कि लंबे समय तक बैठने से इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं. अगर पाइलोनिडल साइनस या इस तरह की बीमारी से बचना चाहते हैं तो घंटों-घंटो बैठकर पढ़ने या काम करने वाले युवा ऐसा करने से बचें.

UPSC Aspirant Rare Disease : कई-कई घंटे तक सीट पर बैठकर पढ़ाई करने वाले छात्र सावधान हो जाएं, क्योंकि इसकी वजह से गंभीर बीमारी हो सकती है. UPSC की तैयारी कर रहे 21 साल के एक स्टूडेंट्स के साथ ऐसा ही हुआ है. उसे बेहद दुर्लभ बीमारी हुई है. इस बीमारी का पता पहली बार दूसरे विश्व युद्ध (World War 2) में चला था. तब कई सैनिक इस बीमारी का शिकार बने थे.

इस बीमारी का नाम पाइलोनिडल साइनस (Pilonidal Sinus) है. डॉक्टरों का कहना है कि यह बेहद दर्दनाक बीमारी है, जिसमें टेलबोन के पास मवाद बन जाता है. यूपीएससी एस्पिरेंट्स को जैसे ही इस बीमारी का पता चला, हर कोई हैरान रह गया. उसका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा है.

पिलोनिडल साइनस कितनी खतरनाक बीमारी

सर गंगा राम अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया है कि पिलोनिडल साइनस दर्दनाक कंडीशन है. इसमें त्वचा के नीचे टूटे हुए बाल जमा हो जाते हैं, जिसकी वजह से टेलबोन के पास बार-बार मवाद बनता रहता है. इसे जीपर्स बॉटम भी कहा जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि छात्र लाइब्रेरी की कुर्सियों पर घंटों-घंटों बैठकर बढ़ता रहता था, जिसकी वजह से उसे यह बीमारी हुई. उसे अपने बटक क्लेफ्ट में दर्द भरे सूजन महसूस होने के बाद बीमारी का आभास हुआ.

सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने क्या बताया

छात्र की सर्जरी करने वाले डॉक्टर तरुण मित्तल ने 'इस बीमारी और छात्र के कंडीशन को लेकर बताया कि मवाद बढ़ने और असहनीय दर्द होने पर छात्र की कंडीशन बिगड़ गई. उसने बिस्तर पकड़ लिया. उसकी इस कंडीशन को देखने के बाद हमने EPSiT (एंडोस्कोपिक पिलोनिडल साइनस ट्रैक्ट एबलेशन सर्जरी) का ऑप्शन चुना. हमारी कोशिश है कि वह जल्दी से जल्दी ठीक हो सके. 

 यही है कि इस तकनीक वह जल्दी से जल्दी ठीक हो सके और जल्द से जल्द अपनी पढ़ाई पर वापस लौट सके।' डॉक्टर ने बताया कि इस सर्जरी में स्कोप को ट्रैक्ट में डालकर बालों को देखा जाता है और फिर उन्हें ग्रैस्पिंग फोरसेप्स से हटाया जाता है. सभी बाल और गलत चीजों को हटा देने के बाद ट्रैक्ट को जला दिया जाता है. इसके बाद ब्रश से सफाई की गई. उसके गुहा से सभी बाल हटाने में करीब आधे घंटे का वक्त लगा. 

पाइलोनिडल साइनस से कैसे बचें

डॉक्टर्स का कहना है कि लंबे समय तक बैठने से इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में अगर पाइलोनिडल साइनस या इस तरह की बीमारी से बचना चाहते हैं तो घंटों-घंटो बैठकर पढ़ने या काम करने वाले युवा ऐसा करने से बचें. रोजाना एक्सरसाइज करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और बैठने की पोजिशन सही रखें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget