एक्सप्लोरर

आपकी आंखें ही बता देती हैं कि बढ़ रहा है Thyroid, जानें क्या हैं वार्निंग साइन

थायरॉइड आई डिजीज ऑर्बिट का इंफ्लेमेटरी डिसऑर्डर है. यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा परेशान कर सकती है. इसमें आंखों की मांसपेशियां और पीछे के फैटी टिश्यू में सूजन आने लगती है.

Thyroid Symptoms From Eyes: अगर किसी को थायरॉइड की समस्या है तो उसकी आंखें इसका इशारा करती है. हालांकि, बार-बार अनदेखा करने के चलते समस्या बढ़ जाती है. थाइरॉइड के मरीजों की आंखों के आसपास की मांसपेशियों और टिशूज पर इम्यून सिस्टम अटैक करता  है, जिससे आईबॉल पर सूजन नजर आने लगती है. ऐसा लगता है जैसे सॉकेट निकलकर बाहर आ जाएंगी. थायरॉइड आई डिजीज में इम्यून सिस्टम संक्रमण से लड़ने की बजाय गलती से थायरॉइड ग्लैंड पर ही अटैक करता है, जिससे थायरॉइड हार्मोन जरूरत से ज्यादा या कम बनने लगते हैं, जिसका प्रभाव आंखों पर देखने को मिलता है.
 
आंखों के आसपास नुकसान
आई स्पेशलिस्ट के मुताबिक, थायरॉइड (Thyroid) ऐसा ग्लैंड है जो गले में मौजूद रहता है. इस ग्लैंड से थायरॉइड हार्मोन निकलता है. जिसकी मदद से शरीर कई काम करने में सक्षम बनता है. अगर थायरॉइड ग्लैंड के काम में किसी तरह की समस्या आ जाए तो इसका असर आंखों या उसके आसपास के हिस्सों पर पड़ने लगता है. थायरॉइड आई डिजीज एक तरह का ऑटोइम्यून बीमारी है, जो आंखों को सीधे तौर पर नहीं बल्कि उसके आस-पास के टिश्यू को नुकसान पहुंचाने का काम करती है.
 
थायरॉइड आई डिजीज का संकेत देता है ये लक्षण
इस बीमारी के होने पर आंखों की मांसपेशियां और पीछे के फैटी टिश्यू में सूजन आने लगती है. ज्यादा हाइपरथायरायडिज्म मरीजों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे लोग जिनमें थायरॉइड की समस्या नहीं है, उन्हें भी कुछ कंडीशन में ये बीमारी हो सकती है. आंखों का बाहर की ओर निकलना थायरॉइड आई डिजीज का सबसे कॉमन लक्षण है. इसका दूसरा लक्षण पलकों का ऊपर उठना है, जिससे आंखें बड़ी-बड़ी लगने लगती है. इसके अलावा पलकों में सूजन, डबल नजर आना भी इसी बीमारी के लक्षण हैं. कुछ गंभीर मामलों में नजर कमजोर भी हो सकती है.
 
जा सकती है आंखों की रोशनी
आंखों के विशेषज्ञों के मुतबिक, थायरॉइड आई डिजीज मुख्य तौर से हाइपर थायराइड बीमारी में होता है. ऐसी कंडीशन में थायराइड ग्रंथि बहुत ज्यादा मात्रा में हार्मोन का उत्पादन करने लगती है.हाइपरथायरायडिज्म आंखों पर निगेटिव असर डाल सकता है, जिसे थायरॉइड ऑप्थाल्मोपैथी भी कहते हैं. इससे हार्ट भी प्रभावित हो सकती है. जिसे एरिथमिया कहते हैं.
 
 हाइपरथायरायडिज्म दिमाग के टिश्यू और पेरीफेरल नर्वस के साथ ब्रेन को भी प्रभावित कर सकता है. जिससे हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन, कमजोरी, दर्द, जलन महससू हो सकता है या दिमाग भी कम काम कर सकता है. इतना ही नहीं हाइपरथायरायडिज्म की वजह से कार्निया को नुकसान पहुंच सकता है. यहां तक की अंधेपन की समस्या भी हो सकीत है. 
 
थायरॉइड आई डिजीज का इलाज
  • आंखों की समस्याएं पर रखें नजर
  • डॉक्टर की सलाह पर एंटी थायरॉइड दवाईयां ले सकते हैं
  • डॉक्टर की सलाह पर सिस्टेमिक और टोपिकल स्टेरॉयड की हाई डोज का इस्तेमाल
  • आंखों के लुब्रिकेंट्स का बार-बार इस्तेमाल
  • आंखों को कवर करके
  • आंखों से जुड़े एक्सपर्ट्स से सलाह लें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget