एक्सप्लोरर

इन वजहों से खराब और कमजोर होते हैं नाखून, बीमारियों का देते हैं संकेत

नाखून खराब और कमजोर इसलिए होते हैं क्योंकि शरीर में कई प्रोटीन और विटामिन की कमी हो जाती है. वहीं इसके अलावा नाखून कमजोर होने के क्या कारण होते हैं आइये जानते हैं.

खराब और कमजोर नाखून शरीर में होने वाली बीमारियों का संकेत देते हैं. कभी-कभी सफेद नाखून या धब्बेदार नाखून शरीर में किसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं, जैसे कि लिवर, फेफड़े और हृदय की समस्याएं तो, खूबसूरत और हल्के पिंक नाखून आपके ब्लड सर्कुलेशन का सही होने और स्वस्थ होने के संकेत हैं. उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर की कोशिकाएं धीमी गति से केराटिन का उत्पादन करती हैं,जिससे नाखून कमजोर, शुष्क, सुस्त और खराब दिखाई दे सकते हैं. फिर जब हमारे नाखून गीले हो जाते हैं तो उनमें सूजन आ जाती है जब वे सूख जाते हैं, तो वे सिकुड़ जाते हैं अगर आपके हाथ बहुत अधिक देर तक पानी में रहते हैं यानी कि पानी का काम करते हैं और आप हार्ड साबुन या डिटर्जेंट का उपयोग कर रहे हैं, तो यह निरंतर परिवर्तन नाखूनों को ड्राई और खराब बना सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि नाखून कमजोर और खराब होने की पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं.

क्यों होते हैं नाखून खराब और कमजोर-

मॉइस्चर की कमी-मॉइश्चर की कमी कई कारणों से हो सकता है. जैसे कि अगर आप अपने नाखूनों की अच्छे से देखभाल नहीं करते हैं और काम करने के बाद उन्हें मॉइश्चराइज नहीं करते हैं, तो आगे चल कर आपके नाखून टूट और अजीब से हो सकते हैं. इसलिए जब भी आप बर्तन धो कर आएं या कोई पानी वाला काम करके आएं, तो हाथों में क्रीम लगाकार हाथों को मॉइश्चराइज जरूर करें.

थायराइड-यह स्थिति किसी व्यक्ति के शरीर में बहुत अधिक या बहुत कम थायराइड हार्मोन बनने के कारण होती है. जब ऐसा होता है, तो यह शरीर के खनिजों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है. नतीजतन, एक व्यक्ति के नाखून बहुत अधिक कमजोर हो सकते हैं.

उम्र का बढ़ना-उम्र किसी भी व्यक्ति के नाखूनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ आपके नाखून कमजोर, बंदरंग और खराब हो सकते हैं. इससे घबराएं नहीं क्योंकि ये एक नेचुरल प्रोसेस है.

प्रोटीन और मैग्नीशियम की कमी-केराटिन के उत्पादन के लिए पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है, जो आपके नाखूनों को मजबूत और लचीला बनाए रखने में मदद करता है साथ ही मैग्नीशियम की कमी से आपके नाखून तेजी से नहीं बढ़ पाते हैं.

विटामिन की कमी-

विटामिन बी 7 की कमी, बायोटिन की कमी को पैदा करती है, जिसके चलते लोगों के नाखून कमजोर और खराब हो जाते हैं. बायोटिन एक बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जिसे विटामिन बी 7, कोएंजाइम आर और विटामिन एच के रूप में भी जाना जाता है. ये नाखून में सेल्स के विकास को बढ़ावा देता है और प्रोटीन-निर्माण अमीनो एसिड के बढ़ने में सहायता करता है जो नाखून के विकास के लिए बहुत जरूरी है. विटामिन बी की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने खाने में अंडे की जर्दी, डेयरी उत्पाद, एवोकाडो, नट, बीज और फूलगोभी आदि को शामिल करना चाहिए.

कैसे करें नाखूनों की देखभाल-

नाखूनों को रोज मॉइस्चाइजर लगाएं.

हार्ड केमिकल वाली चीजों से नाखूनों को बचाएं.

नाखून ज्यादा न बढ़ायें.

नेल पेंट ज्यादा न लगाएं.

बायोटिन सप्लीमेंट लें.

सही डाइट जरूर लें.

ये भी पढ़ें-कम उम्र में चेहरे पर आ रहीं हैं झुर्रियां? ये हो सकते हैं कारण

फंगल इंफेक्शन के दौरान न करें ये गलितयां, बढ़ सकती है दिक्कत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget