एक्सप्लोरर

मर्दों के शरीर में घट रहा टेस्टेस्टेरोन हार्मोन, जानें कैसे दिखते हैं इसके लक्षण?

टेस्टेस्टेरोन हार्मोन की कमी मर्दों को फिजिकली, मेंटली और सेक्सुअल हेल्थ को प्रभावित करता है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसका लेवल थोड़ा घट सकता है, लेकिन कुछ कारणों से इसका कम होना आम हो गया है.

Testosterone Deficiency Symptoms in Men: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस-काम के प्रेशर की वजह से मर्दों के शरीर में टेस्टेस्टेरोन हार्मोन की कमी एक सामान्य समस्या बन गई है. टेस्टेस्टेरोन पुरुषों का मुख्य सेक्स हार्मोन है, जो न सिर्फ शारीरिक ताकत और एनर्जी का सोर्स होता है, बल्कि यह मेंटल हेल्थ और कॉन्फिडेंस को भी प्रभावित करता है.

उम्र बढ़ने के साथ-साथ टेस्टेस्टेरोन का लेवल घटना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं. इनमें खराब डाइट-लाइफस्टाइल,स्ट्रेसफुल लाइफ या कई तरह की बीमारियां हैं. टेस्टेस्टेरोन की कमी के लक्षण पुरुषों में धीरे-धीरे दिखने लगते हैं और अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इलाज संभव है. आइए जानते हैं, टेस्टेस्टेरोन की कमी के लक्षण क्या हैं...

यह भी पढ़ें :दूध पीते ही सो क्यों जाते हैं छोटे बच्चे? मेडिकल साइंस से जानिए वजह

1. एनर्जी लो और थकान

टेस्टेस्टेरोन की कमी से शरीर में ऊर्जा का स्तर गिरने लगता है. अगर आपको बार-बार थकान महसूस होती है और आप पहले जैसा एनर्जी से भरा महसूस नहीं करते, तो यह टेस्टेस्टेरोन (Testosterone) के घटने का संकेत हो सकता है.

2. मूड स्विंग्स

मूड स्विंग्स, यानी अचानक गुस्से, उदासी या चिड़चिड़ापन महसूस होना भी टेस्टेस्टेरोन की कमी का एक प्रमुख लक्षण है. अगर आप बिना किसी वजह के परेशान या चिढ़ते हैं, तो यह हार्मोन की कमी का संकेत हो सकता है.

3. सेक्स ड्राइव में कमी

टेस्टेस्टेरोन का एक मुख्य काम सेक्स ड्राइव (Libido) को कंट्रोल करना है. अगर आपकी सेक्स इच्छाएं कम हो रही हैं या आप पहले जैसा फील नहीं कर पाते, तो यह टेस्टेस्टेरोन के घटने का एक संकेत हो सकता है.

4. पेट और वजन बढ़ना

टेस्टेस्टेरोन की कमी के कारण शरीर में फैट (Fat) बढ़ सकती है, खासकर पेट के आसपास. अगर आपको बिना ज्यादा खाने के भी वजन बढ़ने की समस्या हो रही है, तो यह टेस्टेस्टेरोन के घटने का असर हो सकता है.

5. हड्डियों का कमजोर होना

टेस्टेस्टेरोन हड्डियों की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे उनके टूटने का खतरा बढ़ सकता है.

6. मसल्स में कमजोरी

अगर आप महसूस करते हैं कि आपके मसल्स पहले जैसे मजबूत नहीं रहे और मांसपेशियां भी कमजोर होती जा रही हैं, तो यह टेस्टेस्टेरोन के घटने का संकेत हो सकता है. टेस्टेस्टेरोन मसल्स ग्रोथ और ताकत को बनाए रखने में मदद करता है.

7. सोने की समस्या 

टेस्टेस्टेरोन की कमी से नींद में भी खलल (Insomnia) आ सकता है. अगर आप बिना किसी कारण के रात में सोने में परेशानी महसूस करते हैं, तो यह भी टेस्टेस्टेरोन की कमी का संकेत हो सकता है.

8. फोकस में कमी

टेस्टेस्टेरोन की कमी से मेंटल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है. इससे फोकस करने में समस्या आ सकती है. आपको काम करने में परेशानी हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget