एक्सप्लोरर

रोजाना विटामिन की गोलियां लेना सेहत के लिए कितना फायदेमंद? जरूर जान लीजिए ये बात

लोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवाईयां खाते हैं लेकिन विटामिंस की गोलियां लेते समय खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं. ताकत और तंदुरुस्ती के लिए वे जरूरत से ज्यादा विटामिंस ले लेते हैं, जो खतरनाक हो सकता है.

Vitamin Pills Benefits : शरीर में विटामिंस की कमी को पूरा करने के लिए बहुत से लोग रोज-रोज विटामिन की गोलियां खाते हैं. माना जाता है कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए यह बेहद जरूरी है. हमारे शरीर को 13 तरह के विटामिंस (Vitamin) की जरूरत होती है. हर विटामिन का अलग-अलग असर होता है.

इनमें से विटामिन डी सूरज की रोशनी और बाकी फूड्स से मिलते हैं. लेकिन कुछ लोग इसकी कमी को पूरा करने के लिए विटामिन की गोलियां खाते हैं. हालांकि, बहुत से  कम लोग ही हैं जो इसके फायदों के बारें में जानते हैं. यहां जानिए रोजाना विटामिन की गोलियां खाने के फायदे-नुकसान...

शरीर को कितनी विटामिन की जरूरत

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्सबेहद जरूरी तत्व हैं लेकिन शरीर को उम्र, सेहत और स्थिति के हिसाब से इनकी जरूरत पड़ती है. महिला-पुरुष में भी विटामिन की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं. 

विटामिन की गोलियां लेने के फायदे

1. अगर विटामिन की गोलियां डॉक्टर की सलाह पर ले रहे हैं तो इससे शरीर में विटामिंस की कमी पूरी होगी और सुस्ती, थकान, दर्द जैसी समस्याएं दूर होंगी. शरीर एनर्जेटिक बनता है.

2. विटामिन लेने से आप शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी फिट हो सकते हैं. इससे तनाव कम होता है और स्ट्रेस दूर हो सकता है.

3. विटामिन मेमोरी के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. विटामिन बी की गोलियां लेने से दिमाग तेज होता है.

4. विटामिंस की गोलियां मसल्स की कैपसिटी बढ़ाती हैं. फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं. शरीर ही नहीं त्वचा को भी हेल्दी बनाते हैं.

ज्यादा विटामिन की गोलियां लेने के नुकसान

डॉक्टर्स के मुताबिक, शरीर में कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा जमा होगी तो बीमारी भी बढ़ेगी. विटामिन्स के ओवरडोज होने का साइड इफेक्ट्स उम्र और हेल्थ के अनुसार होता है. सामान्य तौर पर इससे नींद न आने की समस्या, तनाव, डिप्रेशन, झनझनाहट, सांस लेने में तकलीफ या शरीर को कोई हिस्सा सुन्न हो सकता है. विटामिन डी की गोलियां ज्यादा हो जाए तो इंसान कोमा तक में जा सकता है. उल्टी, जी मिचलाना, कब्ज, पेट की शिकायत, भूख न लगना, भ्रम की स्थिति भी विटामिंस की ज्यादा गोलियां खाने से हो सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
Global Warming Risk: 3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह
3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget