एक्सप्लोरर

Health Tips: बॉडी के लिए फायदेमंद होता है गन्ने का ज्यूस, मगर जब शरीर में ये दिक्कत हैं तो ना पिएं

Health Tips: गन्ने का जूस आपके शुगर लेवल को काफी बढ़ा देता है. इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. यही कारण है कि इस फायदेमंद जूस से कुछ बीमारियों में बचने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं..

Sugarcane Juice Side Effect: गन्ने का जूस जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही फायदेमंद भी. कई तरह की बीमारियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर किसी को ज्वाइंडिस है या हेपटाइटिस की बीमारी है तो गन्ने का जूस पीने की सलाह दी जाती है. पेट को साफ करने में तो गन्ने के जूस (Sugarcane Juice) का कोई तोड़ ही नहीं है. इसमें अत्यधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे खून साफ होता है. गन्ने का जूस पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. कई तरह से फायदेमंद होने के बावजूद कुछ बीमारियों में भूलकर भी गन्ने के जूस (Sugarcane Juice Side Effect) का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना इसका नुकसान खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं किन बीमारियों में गन्ने के जूस से बचना चाहिए.. 

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीज को भूलकर भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए. दरअसल गन्ने का जूस हाई शुगर ड्रिंक की तुलना में कहीं ज्यादा मीठा होता है. डायबिटीज के मरीज अगर गन्ने का जूस पी लेते हैं तो उनका शुगर लेवर खतरनाक स्थिति में पहुंच सकता है. हालांकि एक अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कि गन्ने के जूस में पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो पैंक्रियाज में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है. लेकिन ज्यादातर मामलों में डायबिटिक पेशेंट को इससे दूर रहने की ही सलाह दी गई है.

हार्ट डिजीज

2014 में जामा इंटरनल मेडिसिन में गन्ने के जूस को लेकर एक स्टडी छपी थी. इस स्टडी में दावा किया गया कि ऐसे लोग जो अपनी एनर्जी का 20 प्रतिशत चीनी से प्राप्त करते हैं, उनमें हार्ट डिजीज से मरने की आशंका 38 प्रतिशत तक ज्यादा होती है. अब चूंकि गन्ने के जूस में चीनी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए हार्ट के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए.

ब्लड प्रेशर

वेबएमडी के अनुसार, गन्ने का जूस काफी मीठा होता है, ऐसे में इसे पीने से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है. हाई बीपी के मरीजों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए. यह उनके लिए खतरनाक होता है.

कोलेस्ट्रॉल

गन्ने का जूस बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ा सकता है. ऐसे में उन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए जिनका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है. गन्ने के जूस से फैटी लिवर डिजीज का भी जोखिम रहता है.

मोटापा

अगर आप लगातार गन्ने का जूस पीते हैं तो आपको मोटापा जल्दी आ जाएगा. इससे आपका वजन अचानक से बढ़ता है. चूंकि वजन बढ़ाने में शुगर का अहम योगदान होता है, ऐसे में गन्ने का जूस जल्दी से वजन को बढ़ा देता है.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget