एक्सप्लोरर

ठंड में मोजे पहनकर सोते हैं आप? जान लीजिए ये आपके लिए कितना खतरनाक

ठंड के मौसम में मोजे पहनकर सोना खतरनाक हो सकता है. इससे स्किन कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं. इतना ही नहीं कई अन्य प्रॉब्लम्स भी परेशान कर सकती हैं.

Winter Socks Wear Side Effects : सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपने शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े या मोजे पहनकर सोना आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सॉक्स पहनकर सोना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे ठंड से तो राहत मिल जाती है, लेकिन हेल्थ को गंभीर नुकसान हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं ठंडी के दिनों में मोजे पहनकर सोना क्यों है खतरनाक, इससे हमारी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं...

यह भी पढ़ें : बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया का क्या पड़ता है असर? जानें इस्तेमाल पर क्यों बैन लगा रहे हैं कई देश

ठंड में मोजे पहनकर सोने के नुकसान

1. पैरों में पसीना जमा होना

सर्दियों में अगर आप दिनभर मोजा पहनकर रखते हैं या रात में मोजे पहनकर सोते हैं तो इससे पैरों में पसीना जमा हो सकता है, जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है. इससे स्किन में खराबी आ सकती है.

2. पैरों में दर्द

मोजे पहनने से पैरों में दर्द की समस्या भी हो सकती है. खासकर अगर आपके पैरों में पहले से ही कोई समस्या है तो वह बढ़ भी सकती है. मोजे पहनने से बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है, जो आपके पैरों में दर्द और जलन पैदा कर सकता है.

3. नींद की क्वॉलिटी खराब होना

मोजे पहनने से आपकी नींद की गुणवत्ता भी खराब हो सकती है, क्योंकि आपके पैरों में गर्मी और पसीना होने से नींद में परेशानी हो सकती है. नींद कंप्लीट न होने से कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

4. स्किन प्रॉब्लम्स

ठंड के मौसम में मोजे पहनने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे एक्जिमा और डर्मेटाइटिस. इतना ही नहीं अगर ज्यादा समय तक मोजे पहनकर रहते हैं तो स्किन कैंसर तक का खतरा बढ़ सकता है. 

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

5. एलर्जी-बेचैनी

ठंड में ऊनी मोजे पहनकर सोते हैं हाथों-पैरों में एलर्जी होने का खतरा बना रहता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन में प्रॉब्लम हो सतकी है. ज्यादा टाइट सॉक्स पहनने से ब्लड फ्लो स्लो हो सकता है. इससे नसों पर दबाव पड़ता है और दिल की सेहत बिगड़ सकती है. इसकी वजह से ओवरहीटिंग हो सकती है, जिससे रात में बेचैनी हो सकती है.

ठंड में मोजे पहनने को लेकर क्या सावधानी बरतें

1.  ऊनी सॉक्स की बजाय कॉटन सॉक्स पहन सकते हैं. इसे पहनकर सोने से रात में नुकसान की आशंका कम रहती है. 

2. ज्यादा टाइट मोजे न पहनें, साफ-सफाई पर ध्यान दें.

3. मोजे नहीं पहनना चाहते तो गर्म बिस्तर पर सोएं, इससे नींद अच्छी आएगी, ठंड भी कम लगेगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget