एक्सप्लोरर

Health Tips: बहुत कम या ज़्यादा नींद लेने का आपके दिमाग पर हो सकता है गहरा असर, जानिए नींद और सेहत का संबंध

Health Tips: नींद आपके शरीर की वो ज़रुरत है जो आपको रोज़ काम करने की उर्जा देती है और मानसिक तौर पर आपको स्वस्थ रखने का काम करती है. लेकिन अक्सर लोग नींद की ज़रुरत को अनदेखा कर देते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं नींद से जुड़ी कुछ बेहद ही ख़ास और ज़रूरी बातें जो आपको स्वस्थ सेहत के लिए अच्छी, गहरी और पूरी नींद की अहमियत समझाएंगी.

Health Tips: नींद सभी के शरीर की वो ज़रुरत है जिसके बिना शरीर को चला पाना नामुमकिन है. नींद न सिर्फ आपके शरीर को रोज़ काम करने के लिए उर्जा देती है बल्कि मानसिक तौर पर भी आपको स्वस्थ रखने का काम करती है. ऐसे में नींद के प्रति आपकी लापरवाही आपके दिमाग को गहराई से नुकसान पहुंचा सकती है. हम ये बात इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि अक्सर लोगों के बिगड़ते रूटीन का सबसे पहला और ज़्यादा असर उनकी नींद पर ही पड़ता है जिसके कारण कम नींद लेना या अधिक नींद लेना एक आदत सी बन जाती है. जो आगे चलकर शरीर में जल्दी जल्दी थकावट होने के रूप में सामने आती है. नींद पर किये गए एक नए अध्ययन से ये बात पता चलती है कि नींद और स्वास्थ- ये दोनों वो कड़ियाँ हैं जो आपसे में एक दुसरे से जुड़ी हुई हैं और किसी के भी द्वारा इस कड़ी का टूटना स्वास्थ के लिए बहुत हानिकारक है. अध्ययन के अनुसार, 4 घंटे या उससे कम का वक़्त, कम नींद की समस्या को दर्शाता है और 10 घंटे या उससे ज़्यादा का वक़्त, अधिक नींद की आदत को दर्शाता है.

नींद और सेहत पर अन्य विचार अपनी नींद के प्रति आपको जागरूक करने के लिए और इस समस्या को नज़रंदाज़ न करने के लिए, हम आपको कुछ अन्य क्लिनिकल रिसर्चर्स और संस्थानों की बात भी बताना चाहेंगे. जहां एक तरफ, पेकिंग यूनिवर्सिटी क्लिनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, चीन के लेखक यंगुन मा के मुताबिक, कम या ज़्यादा नींद लेने वाले सभी व्यक्तियों पर नज़र रखी जानी चाहिए क्योंकि अध्ययन यह साबित नहीं करता कि कम नींद या ज़्यादा नींद लेने वाले लोगों को मानसिक गिरावट की परेशानी से जूझना पड़ता है. वहीं दूसरी तरफ, नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, नींद हर किसी के लिए ज़रूरी होती है क्योंकि ये शरीर और दिमाग को रिचार्ज करने का काम करती है. इसके अलावा, बेहतर और पूरी नींद कई बीमारियों को रोकने में और लंबे समय तक आपको स्वस्थ रखने में कारगर भी होती है.

मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है पर्याप्त नींद नींद आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और एक्टिव रखने में मदद करती है. इसलिए पर्याप्त नींद के बिना आपका मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर सकता. नींद में लापरवाही आपकी एकाग्रता, स्पष्ट सोच और किसी भी चीज़ को याद करने की क्षमता को बिगाड़ सकती है. न्यूयॉर्क शहर में माउंट सिनाई अल्जाइमर रोग अनुसंधान केंद्र के एसोसिएट निदेशक डॉक्टर सैम गैंडी का मानना है कि मस्तिष्क का ग्लाइफैटिक सिस्टम विषाक्त पदार्थों के अतिरिक्त स्तर को सबसे अधिक नींद के दौरान ही धोता है. इसलिए एक अच्छी नींद लेना सभी के लिए ज़रूरी है.

कम या ज़्यादा नींद का दुष्प्रभाव कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को में मनोचिकित्सा के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर यू. लेंग नींद के इस नए अध्ययन पर ये जानकारी दी है कि अध्ययन की बढ़ती संख्या में नींद की अवधि और अनुभूति के बीच एक यू-आकार का संबंध पाया गया है, जहां छोटी और लंबी नींद की अवधि बुरे संज्ञान से जुड़ी थी. इसके साथ ही, लेंग बताते हैं कि नींद की अवधि को पहले बड़े वयस्कों में संज्ञानात्मक स्वास्थ्य के साथ जोड़कर किया जाने का सुझाव दिया गया था, जबकि इस विषय को बेहतर अध्ययन डिजाइन और ज़्यादा वैध और विश्वसनीयता की ज़रुरत है.

नींद के लिए नेशनल स्लीप फाउंडेशन की सलाह - 9 घंटे की नींद लेना जरूरी - कमरे में ठंडक और अंधेरा रखें - अपने कमरे से टीवी, कंप्यूटर और टैबलेट, सेलफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दूर करें - सोने से कुछ घंटे पहले कैफीन, शराब या बड़े भोजन का सेवन करने से बचें - तंबाकू का इस्तेमाल न करें - दिन में कुछ समय व्यायाम ज़रूर करें, जो आपकी नींद को बेहतर करने में आपकी मदद करता है

Chanakya Niti: सामने वाले को प्रभावित करना है तो चाणक्य की इन 5 बातों को जीवन में उतार लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
Embed widget