एक्सप्लोरर

Diabetes And Sleep: नींद और डायबिटीज में क्या है लिंक? जान लीजिए हेल्थ से जुड़ी ये जरूरी बात

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में असंतुलित ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज से जुड़े लक्षणों की वजह से नींद की समस्या होती है.रात में हाई शुगर लेवल और लो शुगर लेवल अनिद्रा और दिन में थकान का कारण बन सकते हैं.

Sleep and Diabetes : डायबिटीज इन दिनों सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है. इसका कोई इलाज नहीं है. इसे सिर्फ मैनेज किया जा सकता है. डायबिटीज ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करने का काम करती है. हाई ब्लड शुगर लेवल पाचन, हार्ट हेल्थ, स्किन, किडनी और लिवर फंक्शन के साथ नींद पर भी निगेटिव असर डालता है.

डायबिटीज के मरीजों को सही तरह नींद नहीं आती या फिर उनकी नींद बार-बार खुल जाती है. जिसकी वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है. ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा कम नींद से डायबिटीज का खतरा भी रहता है. 

कम नींद से डायबिटीज का खतरा
के बायोबैंक की रिसर्च में बताया गया है कि कम नींद का संबंध डायबिटीज से भी है. इस रिसर्च में पाया गया कि दिन में सिर्फ 5 घंटे सोने वालों में डायबिटीज का खतरा 16% ज्यादा पाया गया। जबकि सिर्फ 3-4 घंटे सोने वालों में डायबिटीज टाइप 2 का खतरा 41% तक ज्यादा था. शोध में पाया गया कि हेल्दी डाइट के बावजूद अगर कोई कम होता है तो उसमें डायबिटीज का रिस्क ज्यादा रहता है.

डायबिटीज मरीज की नींद क्यों डिस्टर्ब होती है
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में असंतुलित ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज से जुड़े लक्षणों की वजह से नींद की समस्या होती है. रात में हाई शुगर लेवल (हाइपरग्लाइसेमिया) और लो शुगर लेवल (हाइपोग्लाइसेमिया) अनिद्रा और दिन में थकान का कारण बन सकते हैं.

कई अन्य गंभीर बीमारियों की तरह ही डायबिटीज को लेकर डिप्रेशन और स्ट्रेस रात में सोने नहीं देती है. ब्लड शुगर ज्यादा होने पर किडनी बार-बार पेशाब यूरिन का संकेत देती है. जिसकी वजह से बार-बार उठना पड़ता है और नींद में खलल पड़ती है. इसके अलावा हाई ब्लड शुगर की वजह से सिरदर्द, ज्यादा प्यास लगना और थकान हो सकती है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती है.

खराब नींद डायबिटीज को बनाती है गंभीर
नींद की कमी से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं. जिसकी वजह से खानपान भी बिगड़ जाता है. इसका वजन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. नींद की कमी या कम समय तक सोने के बाद इंसान ज्यादा खाना खाता है, जिससे उसे जागने के लिए एनर्जी मिलती रहे. ऐसे में शरीर में कैलोरी बढ़ती हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. इसकी वजह से नींद भी डिस्टर्ब होती है. नींद की कमी से मोटापा बढ़ सकता है, जो टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा देता है. यह किसी को भी प्रभावित कर सकता है.

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अच्छी नींद कैसे लें

1. सोने के लिए हेल्दी स्लीप एनवायरमेंट और स्लिप हाइजीन बनाएं.
2. सोने से पहले फोन चलाना, टीवी देखना या बचे हुए काम न करें.
3. सोने से पहले लिक्विड डाइट न लें. हल्का डिनर करें और कम से कम 15 मिनट वॉक करें.
4. चाय-कॉफी कम पिएं.
5. नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips : ज्यादा टाइट ब्रा पहनती हैं? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें एक्सपर्ट की सलाह

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget