एक्सप्लोरर

Heart Risk: दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है अधूरी नींद, हार्ट अटैक का बढ़ जाता है खतरा

आजकल बहुत से युवा रात में देर जाग रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो रही है. नींद न पूरी होने की वजह से इंसोम्निया की समस्या हो सकती है, जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है.

Sleepless Nights Risk : रात में अगर नींद नहीं आ रही है तो इसे हल्के में बिल्कुल भी न लें. क्योंकि, इसका सीधा कनेक्शन दिल की सेहत (Heart Health) है. शोध के अनुसार, स्लीप साइकिल अच्छी न होने वाले लोग इंसोम्निया से पीड़ित होते हैं. उनमें हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा देखने को मिलता है. आजकल नींद की बीमारी से ज्यादातर लोग परेशान हैं. सही तरह न सोने की वजह से कई बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं. जानिए नींद की समस्या और हार्ट हेल्थ का क्या कनेक्शन है और नींद न पूरी होने से कौन-कौन सी समस्याएं हो रही हैं. 

नींद न आने से दिल की इन बीमारियों का खतरा

1. ब्लड प्रेशर हाई होना
अगर कोई 8 घंटे की नींद नहीं पूरी कर रहा है तो उससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है. इससे हार्ट पर दबाव बढ़ता है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो दिल की बीमारी है. इसकी वजह से हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा बढ़ जाता है.

2. शरीर में सूजन की समस्या
पूरी नींद न होने की वजह से शरीर में सूजन और तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन बढ़ने लगता है. इस सूजन से आर्टरी को नुकसान हो सकता है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है. इसलिए सावधान रहना चाहिए.

3. धड़कन की गति में अनियमितता
नींद पूरी न होने से दिल की धड़कन में अनियमितता होने का खतरा रहता है, जिसे एरिद्मिया कहते है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ा सकता है. इसलिए रात में ज्यादा जागना नहीं चाहिए और नींद पूरी करनी चाहिए.

4. मोटापे का खतरा
रात में ज्यादा देर तक जागने वालों में ज्यादा खाने की आदत होती है. खराब नींद की वजह से भूख बढ़ सकती है, क्योंकि इससे भूख बढ़ाने वाला हार्मोन बढ़ जाता है. इससे मोटापे का रिस्क रहता है, जो हार्ट डिजीज का प्रमुख कारण है.

5. सीवीडी
नींद की समस्या से परेशान लोगों में दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ता है, जिसके स्ट्रोक और हार्ट की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. अच्छे दिल की सेहत के उचित नींद लेना चाहिए, इसलिए नींद की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: मच्छरों ने मुश्किल कर दिया है जीना तो घर में रख लीजिए यह घास, एक भी मच्छर नहीं फटकेगा पास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget