एक्सप्लोरर

सही तरह करें प्रेगनेंसी प्लान, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशों में जितनी भी डिलीवरी होती है, उसकी प्रॉपर काउंसलिंग की जाती है. जिसका रिजल्ट भी बेहत आता है. मां और बच्चा दोनों ही हेल्दी होते हैं.

Pregnancy Planning: शादी के बाद पैरेंट्स बनना हर कपल का सपना होता है. हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा हेल्दी पैदा हो और उनकी बेहतर परवरिश करें. इसी वजह से शादी के बाद ज्यादातर कपल्स प्रेगनेंसी प्लान करने लगते हैं. यह जरूरी भी है, क्योंकि प्रेगनेंसी प्लान न होने से हमारे देश में बहुत से बच्चे जन्मजात बीमारियां लेकर आ रहे हैं. ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि अगर गर्भधारण यानी प्रेगनेंसी से पहले सही तरह से पूरी प्लानिंग (Pregnancy Planning) की जाए तो मां और बच्चे दोनों के लिए बेस्ट होगा. 
 
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशों में जितनी भी डिलीवरी होती है, उसकी प्रॉपर काउंसलिंग की जाती है. जिसका रिजल्ट भी बेहत आता है. मां और बच्चा दोनों ही हेल्दी होते हैं. लेकिन अगर बात भारत की करें तो यहां जब प्रेगनेंसी का पता चलता है तो उसके बाद विशेषज्ञ को दिखाया जाता है. कई बार तो इसमें काफी लेट भी कर दिया जाता है, जिससे मां और बच्चे दोनों के लिए कई दिक्कतें होती हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर फ्यूचर के किसी काम को अगर प्लानिंग के साथ किया जाए तो वह अच्छा होता है. इसलिए शादी के बाद ही अगर महिला विशेषज्ञ की काउंसलिंग लेकर बच्चे की प्लानिंग करें तो मां और बच्चे की सेहत के लिए अच्छा रहता है.
 
प्रेगनेंसी प्लानिंग क्यों जरूरी
डॉक्टर का कहना है कि जिस तरह से आजकल खानपान और लाइफस्टाइल बदल रही है उससे कई तरह की बीमारियां देखने को मिल रही हैं. इनमें ब्लड प्रेशर, थाइरॉइड या ब्लड शुगर जैसी समस्याएं शामिल हैं, जो किसी भी प्रेगनेंट महिला के लिए गंभीर हो सकते हैं. इसके अलावा महिलाओं में कई अन्य बीमारियां भी देखने को मिलती हैं. अगर इस तरह की किसी समस्या में डिलीवरी होती है तो बच्चे को बीमारियां लगनी स्वाभाविक हो सकती है. 
 
क्या करना चाहिए
डॉक्टर के मुताबिक, अगर महिला को प्रेगनेंसी से पहले किसी तरह की समस्या है तो उन्हें प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की किसी एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए. उनकी मदद से उस बीमारी को कंट्रोल कर सकतीहैं. एक्सपर्ट्स की देखरेख में संतुलित दवाईयां और इलाज कई समस्याओं को कम किया जा सकता है. उनका कहना है कि जब गर्भवती होने के बाद किसी महिला को इसका पता चलता है, तब तक बच्चे के दिमाग से जुड़े काफी विकास हो चुके होते हैं. किसी महिला के लिए प्रेगनेंसी के तीन से चार हफ्ते काफी अहम होते हैं. ऐसे में विशेष सावधानी रखनी चाहिए, वरना समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए एक्सपर्ट्स की देखरेख में सही काउंसलिंग जरूरी हो जाती है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget