एक्सप्लोरर

छठ का व्रत रखते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें हार्ट और बीपी के मरीज, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

देशभर में छठ पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ इस त्योहार की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में हार्ट और बीपी के मरीजों को व्रत रखते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए.

Chhath Vrat and Health : मंगलवार, 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ पूजा (Chhath Puja 2024) की शुरूआत हो जाएगी. देशभर में इसका उत्साह देखने को मिल रहा है. इस व्रत का काफी महत्व है. जिसे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष करना चाहते हैं. कई बीपी और हार्ट के मरीज भी इस व्रत को रखते हैं. ऐसे में उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी उनकी सेहत (Health) को बिगाड़ कर रख सकती है.

मरीजों को इस व्रत को रखने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लानी चाहिए. अगर बीपी में उतार-चढ़ाव रहता है तो भी एक बार अपने डॉक्टर से बात जरूर करें. आइए जानते हैं छठ का व्रत रखने वाले हार्ट बीपी मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

छठ का व्रत रखने से पहले BP मरीज क्या करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर किसी को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या है और वो छठ पूजा के दौरान उपवास रखने की सोच रहे हैं तो उन्हें लंबे समय तक असर करने वाली दवाएं नहीं लेनी चाहिए.

कम समय तक असर करने वाली दवाईयां ही लेनी चाहिए. ताकि बीपी बढ़ने या घटने का खतरा न रहे.  ऐसे मरीजों को दवाईयों को लेकर एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए. इस दौरान अपने खानपान का ख्याल रखें. छठ व्रत को तीन-चार दिनों बाद बीपी जरूर चेक कराएं. ताकि किसी दिक्कतों को समय रहते कंट्रोल किया जा सके.

ये भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

हार्ट और बीपी के मरीजों के लिए व्रत के दौरान सावधानियां

1. व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें और दवाईयां एडजेस्ट कराएं.

2. हार्ट-बीपी जैसी समस्याओं में व्रत का समय अगर संभव हो तो कम करें.

3. व्रत के दौरान लिक्विड लेते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए.

4. नमक और चीनी का सेवन जितना हो सके व्रत के दौरान कम ही करें.

5. व्रत के दौरान फल जरूर खाएं.

6. शरीर को आराम दें और ज्यादा शारीरिक काम न करें.

7. व्रत के दौरान अपनी दवाइयों का सेवन समय पर करते रहें.

8. व्रत करते समय तीन-चार दिन तक ब्लड प्रेशर चेक करते रहें.

9. अपने हार्ट की जांच भी करते रहें.

10. अगर किसी तरह की इमरजेंसी आती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget