एक्सप्लोरर

Curd And Pomegranate: मीठे दही में अनार के दाने मिलाने पर फायदा होगा या नुकसान? यहां है जवाब

दही और अनार के दाने एक साथ खाने से शरीर को बहुत फायदा होता है. इससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है, कमजोरी-थकान दूर होता है. दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है.

Curd With Pomegranate : दही और अनार के दाने पोषक तत्वों से भरपूर हैं. दोनों ही शरीर के लिए जबरदस्त तरीके से फायदेमंद हैं. दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के एनर्जी लेवल को बनाए रखता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी खूब मिलते हैं.

वहीं, अनारदाना खून बढ़ाने का काम करता है. इससे भूख बढ़ती है, आंतों का सूजन खत्म होता है, त्वचा का रुखापन और गठिया का दर्द भी दूर हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि मीठी दही में अनार के दाने मिलाकर खाने फायदा होगा या नुकसान. यहां जानिए...

दही और अनार के दानों के फायदे या नुकसान

फ्रेश अनार के दानों को खाने के लिए उसे फ्रूट सलाद, दही, ओट्स चाट, जूस के साथ खा सकते हैं. इसके कई फायदे होते हैं. दही और अनार के दानों को मिलाकर खाने से शरीर को फायदा होता है. सुबह ब्रेकफास्ट में इन दोनों को साथ खाने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक बना रहता है. इससे कई अन्य फायदे भी हैं.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

दही और अनार के दाने खाने से फायदे

1. दही और अनार के दाने विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं. दोनों इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और हर मौसम में इंफेक्शन बचाते हैं. दोनों में पोटेशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम और फोलेट भरपूर पाए जाते हैं, जो हार्ट की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी हैं.

2. मीठी दही और अनार दोनों में प्रोटीन खूब पाया जाता है, जो हड्डियों को सेहतमंद रखता है. दोनों को मिलाकर खाने से मांसपेशियों में ताकत आ जाती है. ये ब्रेन बूस्टर का भी काम करते हैं. दिनभर शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. ब्रेकफास्ट में दोनों को साथ खाने से प्रोडक्टिविटी बढ़ती है.

3. दही और अनार के दाने शरीर का खून बढ़ाते हैं. दोनों रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. अगर किसी को हमेशा थकान और कमजोरी रहती है तो उन्हें ब्रेकफास्ट में इन दोनों चीजों को खाना चाहिए. उनकी समस्या झटपट दूर हो जाएगी.

4. दही और अनार से त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज़ेशन मिलता है और त्वचा ग्लोइंग होती है. 

5..दही और अनार का रायता पेट की जलन से आराम दिलाता है.

6. दही और अनार का रायता दिल के मरीज़ों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या वर्कलोड से भी जा सकती है आपकी जान? 26 साल की लड़की की मौत के बाद उठ रहे सवाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget