एक्सप्लोरर

गर्मी शुरू होते ही आपकी भी नाक से आने लगता है खून, हो सकती है यह बीमारी

गर्मी के मौसम में नाक से खून आना आम हो सकता है, लेकिन कई बार जरा सी लापरवाही गंभीर समस्या का कारण भी बन सकती है. नाक से खून आना कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है,ऐसे में सावधान रहना जरूरी है.

Nose Bleeding in Summer Reasons : गर्मी अब अपना कहर ढाने लगी है. इस मौसम के आते ही सेहत को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. कई लोगों को नाक से खून आने की भी परेशानी होती है. यह समस्या खासकर तब बढ़ जाती है, जब तापमान तेजी से बढ़ने लगती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नाक से खून आना सिर्फ गर्मी का असर नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसे इग्नोर करना खतरनाक भी हो सकता है. अगर नहीं तो आइए जानते हैं नाक से खून आना कौन सी बीमारी है...

गर्मी में नाक से खून क्यों आता है

1. हवा में नमी की कमी 

गर्मी के मौसम में नाक से ब्लीडिंग (Nosebleed in Summer) सामान्य समस्या है, जो शारीरिक या पर्यावरणीय वजहों से होती है. तापमान बढ़ने पर यह समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि इस मौसम में वातावरण में नमी की कमी हो जाती है, जिससे नाक की अंदर की परत सूख जाती है. इसकी वजह से खून निकलने लगता है.

2. बहुत ज्यादा गर्मी

जब बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने लगती है, तब शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से नाक की रक्त वाहिकाएं फैलने लगती हैं और इनमें से कोई भी छोटा सा दबाव नाक से खून निकलने का कारण बन सकता है.

3. एलर्जी, खांसी या छींके

 गर्मी में धूल, पॉल्लूशन और अन्य एलर्जेन्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो नाक के अंदर की झिल्ली को उत्तेजित कर सकती है. लगातार खांसी या छींकने से नाक की अंदरूनी रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं और खून आ सकता है.

यह भी पढ़ें : ग्लैमरस और हॉट दिखने की है ख्वाहिश तो फॉलो करें अनन्या पांडे का यह फिटनेस रूटीन

नाक से खून आना किस बीमारी का संकेत

गर्मी में नाक से खून आना एक सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन अगर यह बार-बार होने लगे या बहुत ज्यादा खून बहने लगे, तो यह हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) का संकेत हो सकती है. अगर आपको लगातार नाक से खून आता है, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि बीपी बढ़ने से रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ता है, जिससे नाक से खून निकलने की आशंका बढ़ जाती है.

इन बीमारियों में भी नाक से निकलता है खून

1. अगर नाक में कोई संक्रमण हो, तो खून आने की समस्या हो सकती है. यह वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से हो सकता है.

2. कुछ ब्लड डिसऑर्डर जैसे प्लेटलेट्स की कमी (थ्रोम्बोसाइटोपेनिया) या हेमोफीलिया में भी नाक से खून आ सकता है.

3. एलर्जी या साइनसाइटिस जैसी एलर्जी में भी नाक से खून निकल सकता है.

जब नाक से खून आए तो क्या करें

जब नाक से खून आ रहा हो, तो सिर को ऊपर की ओर रखें, ताकि खून गले में न जाए.

नाक को हल्के से दबाएं, ताकि रक्त वाहिकाओं पर दबाव बने और खून बंद हो सके.

नाक के ऊपर या गर्दन पर ठंडा पानी रखें, इससे रक्त वाहिकाएं संकुचित होती हैं और खून बहना बंद हो सकता है.

घर में हवा को नम रखने के लिए हुमिडिफायर का उपयोग करें ताकि नाक की अंदरूनी झिल्ली सूखने न पाए.

अगर नाक से खून आने की समस्या लगातार बनी रहती है या बहुत ज्यादा खून बहता है, तो डॉक्टर के पास जाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget