एक्सप्लोरर

निक जोनास से लेकर हाले बेरी तक...डायबिटीज से जूझ रहे हैं ये सेलेब्स, ऐसे रखते हैं ब्लड शुगर को कंट्रोल

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है. इस बीमारी को सिर्फ मैनेज किया जा सकता है. लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसके खतरे को 75% तक टाला जा सकता है.

Celebrities with Diabetes : डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी सबसे बड़ी क्रॉनिक बीमारियों में से एक है. जिसकी चपेट में पूरी दुनिया है. हालांकि, सबसे ज्यादा इसका खतरा भारत में देखने को मिल रहा है. दुनियाभर के डायबिटीज के मरीजों में से करीब 17% यहीं हैं. प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाने, हाई कैलोरी डाइट, फिजिकली एक्टिव न रहना और गंभीर तनाव लेने से इस बीमारी (Diabetes) का खतरा बढ़ता है.

ज्यादा बॉडी फैट, खासकर पेट के आसपास की चर्बी बढ़ना भी डायबिटीज का कारण बन सकती है. सिर्फ आम इंसान ही नहीं कई सेलिब्रिटीज भी डायबिटीज की चपेट में हैं. यहां जानिए दुनिया की उन मशहूर हस्तियों के बारें में जो डायबिटीज के शिकार हैं...

यह भी पढ़ें : ये चार संकेत बताते हैं कि आपको है डायबिटीज का सबसे ज्यादा रिस्क, वक्त रहते संभल जाएं वरना...

निक जोनास (Nick Jonas)

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास का है. 2019 में निक जोनास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि उन्हें 2005 में पहली बार टाइप 1 डायबिटीज के बारें में पता था. उन्होंने इस बीमारी से दौरान अपनी जर्नी भी शेयर की. सिंगर ने बताया कि 14 साल पहले उन्हें इस बीमारी के बारें में पता चला. यह एक ऐसी बीमारी है जो किसी को भी अकेला और सबसे अलग कर सकती है.

सलमा हायेक (Salma Hayek)

2007 में, जब सलमा हायेक प्रेगनेंट थी, तब उन्हें डायबिटीज का पता चला. 2008 में एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ना खतरनाक हो सकता है. उस समय डायबिटीज के बारें में जानकर वह डर गई थीं, क्योंकि उन्हें अपने बच्चे को सुरक्षइत रखना था. सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि 9 महीने तक आने वाली मतली भी डायबिटीज का एक लक्षण हो सकता है.

महीप कपूर (Maheep Kapoor)

महीप कपूर हाल ही में डायबिटीज के इलाज और ओज़ेम्पिक नाम की दवा के दुरुपयोग से जुड़े एक गंभीर मुद्दे पर बोलकर चर्चा में आईं. नेटफ्लिक्स के एक शो पर उन्होंने उन लोगों को इनवाइट किया, जिनका वजन ज्यादा है और उसे घटाने के लिए ओज़ेम्पिक का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह दवा खास तौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाई गई है. इस दौरान उन्होंने इस पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि उन्हें भी डायबिटीज की समस्या हो गई है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

4. टॉम हैंक्स (Tom Hanks)

2013 में, टॉम हैंक्स ने बताया कि उन्हें टाइप 2 डायबिटीज है. उन्होंने अपनी कहानी बताते हुए कहा, जब उन्हें डॉक्टर ने ये बात बताई तो तब उनकी उम्र सिर्फ 36 साल थी. उनसे कहा गया कि इस बीमारी को अगर सही समय पर कंट्रोल न किया जाए तो जान भी जा सकती है. उन्होंने हर किसी से अलर्ट रहने की अपील की.

5. हाले बेरी (Halle Berry)

2020 में एक्ट्रेस हाले बेरी ने कोरोना महामारी के दौरान डायबिटीज के साथ जीने की बात बताई. उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर लग रहा है. यही कारण है कि वे क्वारेंटाइन को लेकर काफी सख्त हैं. इस बीमारी को लगातार मैनेज कर रही हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget