एक्सप्लोरर

दिनभर महसूस होती है थकान और छाई रहती है उदासी, तो समझें बॉडी तकलीफ में है, ये हो सकता है कारण

नींद की गुणवत्ता में कमी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. सामान्य रूप से नींद लेना चाहते हैं तो पहले अपना बेड टाइम रुटीन बनाना चाहिए और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए.

Sleep Routine : आज नींद की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह से कई तरह की परेशानियां भी सामने आ रही हैं. अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन (APA) के मुताबिक,दुनिया की करीब एक तिहाई आबादी नींद की समस्या से जूझ रही है. वहीं, 10 प्रतिशत लोग अनिद्रा के शिकार हैं. रात में देर तक जागना, आधी रात में नींद खुल जाना या बार-बार नींद के टूटने से अगले दिन शरीर में थकान बनी रहती है औऱ उबासी आती रहती है. इसका सीधा संकेत है कि आपकी नींद की गुणवत्ता सही नहीं है. ऐसे में कुछ रुटीन को फॉलो कर नींद को बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं आखिर हेल्दी रहने के लिए कितनी देर तक सोना सही है और क्या रूटीन होना चाहिए.
 
कितनी नींद जरूरी होती है
नींद पूरी होने का मतलब है कि उठने के बाद शरीर पूरी तरह तरोताजा और एक्टिव महसूस करे. ज्यादातर वयस्कों के लिए नींद 6-8 घंटे की होती है लेकिन बहुत से लोगों के लिए यह 9-10 घंटे की भी होती है और कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो 6 घंटे से कम में ही अपनी नींद पूरी कर लेते हैं. कई अध्ययनों में पता चला है कि नियमित तौर पर 6-8 घंटे की नींद लेने पर सेहत अच्छा रहता है. 
 
बेड टाइम रुटीन कैसा होना चाहिए
हर इंसान का एक सर्केडियन रिदम यानी शरीर के अंदर का बॉडी क्लॉक होता है, जो उसके सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करने का काम करता है. इसलिए हमेशा सोने-जागने का समय निश्चित होना चाहिए ताकि इंटरनरल क्लॉक उसी हिसाब से सेट हो जाए, क्योंकि इसके बिगड़ने पर कई तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं. अच्छी नींद के लिए ये बेहद जरूरी है. 
 
सोने से पहले क्या करें, क्या नहीं
 
1. अगले दिन की कामों की लिस्ट बनाएं
 अगर सोने से पहले अगले दिन की चिंता सताती है तो सबसे पहले अगले दिन के कामों की लिस्ट बना लें, इससे दिन की शुरुआत में ही पता चल जाएगा कि क्या करना है क्या नहीं और नींद भी नहीं खराब होगी.
 
2. रात में सोने और एक्सरसाइज में फासला रखें
अगर रात में देर से नींद आती है तो इसका एक कारण शाम को एक्सरसाइज भी हो सकता है. चूंकि वर्कआउट से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और एड्रिनल-कार्टिसोल हार्मोन का स्राव तेज हो जाता है. इससे नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है. इसलिए कोशिश करें कि सोने से करीब दो से तीन घंटे पहले ही एक्सरसाइज कर लें.
 
3. सोने और डिनर में गैप हो
रात में खाना अक्सर सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले ही कर लेना चाहिए खा लेना चाहिए। इससे भोजन को पेट से छोटी आंत तक जाने में समय मिल जाता है और पाचन दुरुस्त रहता है. सोने से पहले शराब बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए.
 
4. स्क्रीन से खुद को दूर रखें
देर रात तक मोबाइल चलाना खतरनाक माना जाता है. इसकी रोशनी से नींद के लिए जिम्मेदार मेलाटोनिन हार्मोन प्रभावित होता है. इससे दिमागी परेशानी भी होती है. इसलिए जब भी सोने जाएं, कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन को बंद कर दें.
 
5. कैफीन न पिएं
ज्यादातर लोग रात में चाय-कॉफी पीना पसंद करते हैं. अगर आप भी इनमें से हैं तो ध्यान दें कि रात में सोने से 3 से 6 घंटा पहले तक चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या कैफीन वाली चीजों के सेवन से नींद प्रभावित हो सकती है. 
 
ये भी पढ़ें
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget